×

इस कपड़े को पहनते ही आप मिस्टर इंडिया बन जाएंगे

 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसा कपड़ा बना लिया है जिसे पहनते ही आप गायब हो जाएंगे। जी हां यह खास तरह का कपड़ा पहनते ही आप अदृश्य हो जाएंगे। इसके अलावा यह कपड़ा तापमान में बदलाव करने में भी सक्षम है। वैज्ञानिकों की माने तो यह कपड़ा समुद्री जीव स्कि्वड के गुणों से प्रेरित है।

आपको बता दे कि यह जलीय जीव अपनी विशेष त्वचा की मदद से गायब हो सकता है। कपड़े में एक खास तरह की तकनीक इस्तेमाल की गई है। इस तकनीक से प्रकाश के परावर्तन को बदल दिया जाता है, जिससे वह वस्तु नजर नहीं आती है। खास बात यह है कि इस पोशाक को रात में देखने के लिए काम लिय़े जाने वाले उपकरण की मदद से भी नहीं देखा सकता है। यानी अगर आप यह कपड़े पहनते है तो फिर आपको नाइट विजन कैमरों से भी नहीं देखा जा सकता है।

इस कपड़े की विशेषता यह है कि इसे इंफ्रारेड यानी अवरक्त किरणों से भी नही देखा जा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर एलन गोरोडेट्स्की की माने तो यह कपडा जलीय जीव स्क्विड की त्वचा की तरह ही ताप को प्रतिबिंबित करने में सक्षम है। यह कपड़ा सैनिकों को दुश्मन की नजर से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नही यह कपड़ा अंतरिक्षयानों के लिए बेहतर इंसुलेशन उपलब्ध कराने, भंडारण के लिए बेहतर डिब्बे बनाने, आपातकाल शिविर, नैदानिक देखरेख और हीटिंग व कूलिंग सिस्टम के निर्माण में भी कारगर सिद्ध हो सकता है।