×

पढ़ाई करने के चार घंटे बाद करे व्यायाम, होगा इतना फायदा

 

जयपुर। मनुष्य कितनी भी पढ़ाई क्यों न कर ले लेकिन उसके याद रखने की क्षमता उसकी याददाश्त तय करती है। कहा जाता है कि याददाश्त को बढ़ाने के लिए टहल लेना चाहिए। लेकिन हाल ही किये एक अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने इस बात का दावा किया है।

बच्चों के पढ़ाई कर लेने के बाद चार घंटे आराम करके व्यायाम करने पर याददाश्म में अविश्वसनीय परिणााम सामने आते हैं। वैज्ञानिकों ने कहा है ​कि कुछ लोग मैमोरी का बढ़ाने के लिए दवाओं का इस्तेमाल करते है। लेकिन जब वैज्ञानिकों ने इस पर अध्ययन किया तो इस बात को नकार दिया गया है।

​यदि दवा के बजाय कोई भी व्यक्ति व्यायाम को अपनाने लगे,तो याददाश्त को काफी समय तक बढ़ाया जा सकता है। इस अध्ययन में 72 लोगों को शाामिल किया गया। जिसमें पाया गया कि याद करने के पहले की अपेक्षा बाद में किया गया व्यायाम काफी प्रभावी होता है।

इस अध्ययन में शामिल लोगों का तीन समूह में बांट दिया गया। जिसमें उनको 40 मिनट तक पढ़ने का समय दिया गया। इस समूह में से पहले वाले समूह को पढ़ने के तुरंत बाद व्यायाम करने को कहा गया। दूसरे समूह को पढ़ने के 40 मिनट बाद व्यायाम करने को कहा गया और तीसरे समूह को कोई व्यायाम करने के लिए नहीं कहा गया।

दो दिन बाद तीनों समूह का परीक्षण किया गया, तो नतीजे चौकाने वाले थे। इन तीनों समूह में से वो समूह सबसे अव्वल रहा जो पढ़ाई करने के 4 घंटे बाद व्यायाम किया था। इसके बाद इस अध्ययन को विज्ञान मैग्जीन में प्रकाशित किया गया।

वैज्ञानिकों नेे याददाश्त को बढ़ाने के लिए एक अध्ययन किया। इस अध्ययन में 72 लोगों को शामिल किया गया। जिनकों तीन समूह में बांट दिया गया। इनमें से पहले समूह को पढ़ाई के तुरंत बाद व्यायाम करने को कहा गया, दूसरे को चार घंटे बाद और तीसरे को व्यायाम नहीं करावाया गया। इन तीनों समूह में से वो समूह सबसे अव्वल रहा जो पढ़ाई करने के 4 घंटे बाद व्यायाम किया था। पढ़ाई करने के चार घंटे बाद करे व्यायाम, होगा इतना फायदा