×

इसराइल की कंपनी ने बनाया गंध को पहचानने वाला उपकरण

 

जयपुर। विज्ञान ने कितनी तरक्की कर ली है इस बात का पता तो इसी बात से चल जाता है कि रोज नए ऩए चमत्कारी आविष्कार हो रहे हैं। इंसान धरती के बाद अंतरिक्ष को नाप रहा है। कई बार ऐसी अद्भुत तकनीक खोजी जाती है कि हमें अंदाजा भी नहीं लग पाता है। हाल ही में ऐसा ही एक अद्भुत उपकरण बनाया गया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं इसराइल के वैज्ञानिकों की जिन्होंने गंध को पहचानने वाला एक सेंसर विकसित कर लिया है।

दरअसल इसराइली कंपनी ने एक ऐसा स्मार्टफोन ऐप और सेंसर बनाने का दावा किया है जो हर की खुशबू को पहचानने में सक्षम होगा। हम आपको बता दे कि इस सेंसर की मदद से किसी भी प्रकार की गंध को पहचाना जा सकता है। साथ ही यह उपकरण उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा जिन्हें किसी भी तरह की गंध का एहसास तक नहीं होता है। कंपनी के मालिक के मुताबिक यह सेंसर एक इलेक्ट्रॉनिक नाक के रूप में जाना जाएगा। इसे एप के द्वारा स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह सेंसर नैनोपार्टिकल्स से बनाया गया है। इस सेंसर की मदद से गंध पर आधारित विभिन्न संकेतों को पहचाना जा सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल करके सौन्दर्य प्रसाधन, इत्र और साबुन जैसे उत्पादों का सही चुनाव किया जाएगा।