×

हिंसा समाधान नहीं है, कानून को वापस लो : Rahul Ghandi

 

प्रदर्शकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है और इस कानून को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि-विरोधी कानून वापस लो!”

उल्लेखनीय है कि आंदोलनकारी किसान लालकिले तक पहुंच गए हैं और यहां किसान गणतंत्र दिवस परेड कई जगहों पर हिसक हो गया है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में किसान लाल किले पर जमा हो गए हैं और आईटीओ पर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच झड़प से गणतंत्र दिवस के दिन यह क्षेत्र वार जोन में तब्दील हो गया।

news source आईएएनएस