×

महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख Jayant Patil कोरोना से संक्रमित

 

महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री जयंत पाटिल कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को खुद इसकी जानकारी दी। पाटिल, जो कि महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख हैं, ने कहा, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं डॉक्टरों की सलाह पर उचित इलाज करा रहा हूं और जल्द ही ठीक हो जाने की उम्मीद करता हूं।

पाटिल ने उन सभी लोगों से आइसोलेट हो जाने को कहा जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं। उन्होंने कहा कि वो वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए अपना काम करते रहेंगे।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस