×

लंदन से वापस अहमदाबाद लौटीं विजय रूपाणी की पत्नी, एअरपोर्ट से रोते हुए आई बाहर

 

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपनी पत्नी और बेटी से मिलने अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। उनकी मौत की खबर से पूरे गुजरात में गम का माहौल है। विजय रूपाणी की पत्नी अंजलीबेन अपने पति की मौत की खबर सुनकर आज लंदन से अहमदाबाद लौट आईं। वे गांधीनगर स्थित अपने आवास पर पहुंच गई हैं। पति की मौत के बाद अंजलीबेन काफी भावुक नजर आ रही हैं। पत्नी से मिलने जा रहे थे विजय रूपाणी 12 जून को विजय रूपाणी अपनी पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे।

लेकिन उनकी यात्रा अधूरी रह गई और एयर इंडिया का विमान AI-171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक यात्री बच गया इस घटना में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। एक यात्री चमत्कारिक रूप से इस घटना में बच गया। उसने बताया कि उसने सीट बेल्ट लगाई हुई थी और उसकी सीट विमान से बाहर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। विजय रूपाणी की पत्नी अंजली रूपाणी सुबह-सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच गईं। विजय रूपाणी ने 3 जून को अपनी पत्नी के साथ विदेश यात्रा के लिए टिकट बुक कराए थे। उनकी पत्नी पहले ही लंदन के लिए रवाना हो चुकी थीं। पंजाब और गुजरात में उपचुनाव के कारण विजय रूपाणी नहीं जा सके थे।

1206 था लकी नंबर

उनकी मौत की तारीख यानी 12 जून या 12-06 से जुड़ा एक संयोग भी सामने आया है। दरअसल, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री 1206 को अपना लकी नंबर मानते थे। 1206 नंबर उनके लिए इतना खास था कि उनकी कारों का नंबर शुरू से ही एक ही रहा। वहीं, गुरुवार

12 जून को यह नंबर उनके लिए अशुभ साबित हुआ।

विजय रूपाणी की पहली कार और सालों पुराने स्कूटर का नंबर भी 1206 था। विजय रूपाणी इस नंबर को अपने लिए काफी शुभ मानते थे। आज भी उनके घर के बाहर 1206 नंबर वाली एक कार और स्कूटर खड़ी है। 12-06 को उनका निधन हो गया
संयोग से गुरुवार को 12-06 को ही उनके जीवन का अंतिम दिन था। पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने बताया कि पूर्व सीएम पंजाब के पार्टी प्रभारी थे। 19 जून को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के कारण उन्होंने 5 जून से 12 जून तक ब्रिटेन की अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी।