×

Rajiv Gandhi Jayanti: पीएम मोदी ने राजीव गांधी को किया नमन, सोनिया गांधी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी ने गांधी परिवार के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने राजीव गांधी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी ने वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

On the occasion of his birth anniversary, paying homage to former Prime Minister of India, Shri Rajiv Gandhi.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2026


**पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि**

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"

#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi pays floral tribute to his father, former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary, at Veer Bhumi pic.twitter.com/cFzfjFnKho

— ANI (@ANI) August 20, 2026


*सोनिया गांधी परिवार के साथ वीर भूमि पहुंचीं**

राजीव गांधी का परिवार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली में वीर भूमि पहुंचा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्मारक पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'X' पर लिखा, "मैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।" गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती भारत में हर साल 'सद्भावना दिवस' (Harmony Day) के रूप में मनाई जाती है।

**भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री**

40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और सरकार का नेतृत्व करने वाले दुनिया के सबसे युवा राजनेताओं में से एक थे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां इंदिरा गांधी की निर्मम हत्या के बाद, वह कांग्रेस अध्यक्ष और फिर देश के प्रधानमंत्री बने।

राजीव गांधी ने 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने तकनीकी आधुनिकीकरण, दूरसंचार के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा दिया। भारत के दूरसंचार क्षेत्र के विकास और कंप्यूटर के उपयोग को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों का श्रेय अक्सर देश के तकनीकी परिवर्तन की नींव रखने के लिए दिया जाता है।