राहुल गांधी और उनके पालतू कुत्ते Pidi की अनोखी दोस्ती, भारत जोड़ो यात्रा से लेकर राजनीतिक विवादों तक की कहानी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कुत्तों से कितना प्यार है, यह कई मौकों पर देखने को मिला है। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक, उन्हें कई मौकों पर कुत्ते के साथ देखा गया है। यह सर्वविदित है कि राहुल गांधी एक डॉग लवर हैं। उन्हें कुत्ते बेहद पसंद हैं। उनके पास पिडी नाम का एक पालतू कुत्ता भी है (Rahul Gandhi Dog Love)। पिडी और राहुल के बीच की बॉन्डिंग बेहद खास है, इसीलिए वह अक्सर उसके साथ नजर आते हैं। पिडी को लेकर राहुल गांधी कई बार विरोधियों के निशाने पर भी रहे हैं। इसे लेकर राहुल और हिमंत बिस्वा सरमा के बीच काफी जुबानी जंग देखने को मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने का सख्त आदेश दिया है। राहुल को यह आदेश बिल्कुल पसंद नहीं है। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों को हटाने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश दशकों पुरानी मानवीय और विज्ञान समर्थित नीति से एक कदम पीछे है। ये मूक जानवर कोई "समस्या" नहीं हैं, जिन्हें खत्म किया जा सके। आपको बता दें कि राहुल के साथ-साथ उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी डॉग लवर हैं। उनके पास नूरी नाम का एक पालतू कुत्ता है। उनके साथ सोनिया गांधी की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ़ दिखाई दे रही थी।
राहुल गांधी का डॉग लव
राहुल का कुत्तों के प्रति प्रेम जगजाहिर है, उनका कुत्ता प्रेम साल 2023 में केरल में भी देखने को मिला। राहुल अपने छोटे से पालतू कुत्ते पिडी के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुँचे। जब वह कार्यालय से बाहर निकले तो उनके हाथ में एक छोटा सा पिडी था।
डॉग पर हमला करने को लेकर विरोधियों ने राहुल पर साधा निशाना
साल 2016 में अपने एक इंटरव्यू में हिमंत ने आरोप लगाया था कि जब वह कांग्रेस में थे, तब वह राहुल गांधी के आवास पर एक बैठक के लिए गए थे। इस दौरान राहुल गांधी का पालतू कुत्ता पिडी बैठक के बीच में आ गया और मेहमानों को दी गई प्लेट से बिस्कुट खा गया। इसके बावजूद राहुल गांधी ने बिस्कुट की प्लेट बदलने के लिए नहीं कहा। किसी और की हिम्मत नहीं हुई कि कुछ कह सके। यह देखकर वह हैरान रह गए। यहीं से दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हुई। साल 2022 में भी हिमंत ने अपने पालतू कुत्ते के बहाने राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला था।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, वह एक कुत्ते के साथ कार की छत पर बैठे भी नज़र आए थे। इसका एक वीडियो सामने आया था। जिसमें राहुल कुत्ते को बिस्कुट खिला रहे थे। जब कुत्ते ने बिस्कुट नहीं खाया, तो कांग्रेस नेता ने पास खड़े व्यक्ति को दे दिया। इसे लेकर राहुल गांधी को काफी ट्रोल भी किया गया था। भाजपा ने तंज कसा था कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को कुत्ता समझा जाता है।
इस पर राहुल गांधी की ओर से सफाई भी दी गई थी। उन्होंने कहा था कि कुत्ता घबरा गया था, उसने मुझसे बिस्कुट नहीं खाया, इसलिए मैंने उसके मालिक को खिलाने के लिए दे दिया। जब उसने उसे खिलाया, तो कुत्ते ने खा लिया, इसमें क्या दिक्कत है? उन्होंने तंज कसा था कि भाजपा वाले कुत्तों से इतनी नफरत क्यों करते हैं।