वीडियो में देखे केजरीवाल ने PM Modi के गढ़ गुजरात में भारी हुंकार, बोले - 'इस बार जनता करेगी ‘भाजपा बाय-बाय’
गुजरात की राजनीति में गुरुवार को उस समय भारी हलचल मच गई जब आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेडियापाड़ा विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा की वजह आप विधायक चतर वसावा की गिरफ्तारी थी। पार्टी ने इसे लेकर भाजपा पर खुलकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा, "अब गुजरात में भाजपा का जाना तय है, इस बार जनता खुद कहेगी- बाय-बाय भाजपा।" अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आदिवासी नेता चतर वसावा को इसलिए जेल में डाल दिया क्योंकि उन्होंने स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था। उन्होंने कहा, "भाजपा का एक छोटा नेता विधायक बनकर साइकिल चलाता है और पांच साल में 10 महल बना देता है।" केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि मनरेगा में 2500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और जब चतर वसावा ने इसका सबूत दिया तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी गायब कर दी। आप की हुंकार: पंचायत चुनाव में आम लोगों को मिलेंगे टिकट
केजरीवाल ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी आगामी पंचायत और स्थानीय चुनावों में युवाओं और आम नागरिकों को टिकट देगी। उन्होंने कहा, "अब सिर्फ़ नेता ही नहीं, जनता भी आगे आकर गाँव की ज़िम्मेदारी लेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस मिलकर सत्ता का दुरुपयोग कर रही हैं - "कांग्रेस, भाजपा को हराना नहीं चाहती, वे मिलकर बस लूट रहे हैं।"
भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत आदिवासियों और किसानों का शोषण करती है - भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जल, जंगल और ज़मीन पर पहला हक़ आदिवासियों का है, लेकिन भाजपा सब कुछ बेच रही है। उन्होंने कहा, "जब एक आदिवासी जाग जाता है, तो कोई तूफ़ान उसे रोक नहीं सकता।" मान ने चतुर वसावा को "बब्बर शेर" बताया और कहा कि भाजपा सीसीटीवी कैमरे हटाकर और झूठे मामले बनाकर आप नेताओं को डराना चाहती है, लेकिन "हमारे कागज़ात ख़त्म हो सकते हैं, लोग नहीं।"
जनता अब 30 मिनट में 30 साल का हिसाब चुकता करेगी: आप का दावा
जनसभा में भगवंत मान ने भाजपा के 30 साल के शासन को "अंत की कहानी" बताया। उन्होंने कहा, "जब जनता जागती है, तो 30 मिनट में 30 साल का हिसाब चुकता कर देती है।" पंजाब मॉडल का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 3 साल में बिना सिफ़ारिश के 55,000 नौकरियाँ दी गईं, जबकि गुजरात में हर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। उन्होंने आगे कहा, "अब समय आ गया है कि गुजरात की जनता भी अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाए।"
गुजरात की नई लड़ाई: 'अब झाड़ू बनेगी हथियार'
जनसभा में दोनों नेताओं ने एक स्वर में कहा कि गुजरात की जनता को अब अपनी अलग-अलग लड़ाइयाँ छोड़कर भाजपा-कांग्रेस को हराने के लिए एकजुट होना होगा। केजरीवाल ने कहा, "अब गुजरात में तीसरा विकल्प है - झाड़ू। यही झाड़ू भ्रष्टाचार की गंदगी साफ़ करेगी।"