×

भोंपू... हल्के आदमी...' बिहार विधानसभा में भिड़े तेजस्वी यादव और नितीश कुमार, वायरल VIDEO में देखे दोनों की तीखी नोंकझोंक 

 

बिहार की राजनीति के दो बड़े नाम, जेडीयू और आरजेडी... कभी सहयोगी तो कभी विरोधी। दोनों पार्टियों के बीच इन दिनों काफी तल्खी देखने को मिल रही है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं। बुधवार को बिहार विधानसभा में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी तकरार देखने को मिली (Nitish-Tejashwai Clash)। जब से दोनों का राजनीतिक गठबंधन टूटा है और वे फिर से राजनीतिक विरोधी बन गए हैं, दोनों अक्सर एक-दूसरे पर हमला बोलते नजर आते हैं। बुधवार को नीतीश ने तेजस्वी को बच्चा तक कह दिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hBxRoPnt6Ow?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hBxRoPnt6Ow/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="‘भोंपू...हल्के आदमी’ Bihar Vidhan Sabha में Tejashwi से Nitish Kumar की बहस | Bihar Viral Video" width="964">

मानसून सत्र: नीतीश-तेजस्वी भिड़ंत
तेजस्वी यादव विधानसभा में एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग को भी घेरा। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को टोकते हुए उनके आरोपों का जवाब दिया। सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, अरे सुनिए, आप पहले भी थे ना... आप बात कर रहे हैं... ऐसा क्यों कह रहे हैं। जब आप छोटे थे, आपके पिता 7 साल तक मंत्री रहे, फिर आपकी मां मंत्री रहीं। उस समय क्या हालात थे, पहले क्या थे, पिछले 20 सालों में हमने क्या किया, सबके सामने है।

चुनाव लड़ते हुए तरह-तरह की बातें करते हैं
नीतीश ने आगे कहा, अरे, क्या कह रहे हो भाई? ऐसा क्यों कह रहे हो, यहाँ बेवजह हंगामा मचा रहे हो। चुनाव लड़ो, चुनाव लड़ते हुए जितना चाहो कहो। पहले क्या किसी ने महिलाओं को कुछ दिया? अरे, हमने तो सिर्फ़ 50 प्रतिशत किया था। वो उनकी माँ थीं, इसलिए आप उसकी बात नहीं कर रहे। हमने 2006 से महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत शुरू किया था। आपने मुसलमानों के लिए किया। हमने उनके लिए भी सारा काम किया।

तेजस्वी ने SIR पर उठाए सवाल
दरअसल, तेजस्वी यादव ने कहा था कि संविधान में 18 साल से ऊपर के नागरिकों को वोट देने का अधिकार है। हम SIR के ख़िलाफ़ नहीं हैं, लेकिन हम इसकी प्रक्रिया का विरोध करते हैं। पारदर्शिता होनी चाहिए और चुनाव आयोग को ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

बजट सत्र: तेजस्वी-नीतीश में तीखी बहस
मार्च में बजट सत्र के दौरान भी नीतीश और तेजस्वी के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। नीतीश कुमार द्वारा लालू यादव के राजनीतिक उत्थान का श्रेय लेने पर तेजस्वी भड़क गए थे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाने में उनकी भूमिका अहम थी। इतना ही नहीं, तेजस्वी ने नीतीश सरकार और राजनीतिक बदलावों की भी आलोचना की थी।