×

वीडियो में देखे गौरव गोगोई का संसद में मोदी सरकार पर जोरदार हमला, बोले - 'जवाब तो देना पड़ेगा मोदी जी...

 

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार पहलगाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष के अनुरोध को लगातार ठुकरा रही है। विपक्ष आज इस मुद्दे पर चर्चा चाहता था, लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद इस सत्र के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर भी सवाल उठाए।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/GXbjhkpqdoY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/GXbjhkpqdoY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="'जवाब तो देना पड़ेगा मोदी जी!' | Gaurav Gogoi का संसद से बड़ा हमला | Parliament Session 2025" width="1250">
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहला संसद सत्र है और ऐसे समय में प्रधानमंत्री को संसद और देश को प्राथमिकता देनी चाहिए। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री को सत्र के पहले दिन पहलगाम हमले पर राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए था और उनके बयान के बाद संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी विदेश यात्राओं के कारण संसद के पहले सप्ताह में अनुपस्थित रहने का फैसला किया है। इससे भारतीय सैनिकों और शहीदों के परिवारों को क्या संदेश जाएगा?गोगोई ने कहा कि सरकार ने आज के एजेंडे और कार्य मंत्रणा समिति के एजेंडे से पहलगाम हमले को पूरी तरह से हटा दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरा देश जानना चाहता है कि यह हमला कैसे हुआ तो फिर प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा संसद सत्र के दौरान क्यों निर्धारित की गई?