×

Farmers Protest Updates: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का पड़ाव, बिना ट्रैक्टर के दिल्ली एंट्री की इजाजत….

 

पंजाब और हरियाणा से लेकर दिल्ली तक कृषि कानूनों को लेकर बवाल मचा है। गुरुवार और शुक्रवार को पुलिस औऱ किसानों के बीच झड़पें होती रही। हजारों की तादाद में किसान आज पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान से दिल्ली की तरफ कूच करने में लगे है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली में सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन को उतरे किसानों की आगे की रणनीति क्या होगी? इस पर अभी मंथन जारी है। किसानों का कहना है कि वो यहां से तभी हटेंगे जब उनकी मांगे मानी जाएंगी।

पंजाब से आए किसानों का कहना है कि वे 6 महीने का राशन लेकर आए हैं। हालांकि, सरकार ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। दिल्ली के टिकरी और सिंधु बॉर्डर पर किसान एकत्रित हो गए हैं। दिल्ली चलो’ मार्च के समर्थन में किसान गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। एक किसान ने कहा कि हम एमएसपी की गांरटी चाहते हैं। आगे की रणनीति बनाने को लेकर बैठक होगी।

पुलिस ने शर्त के साथ किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत दे दी है। पुलिस ने उन्हें बिना ट्रेक्टर के गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत दी है। इस पर किसान राजी नहीं हुए हैं। 300 से 400 किसान गाजीपुर सीमा पर डटे हुए हैं। किसान संगठनों का कहना है कि सिंधु बोर्डर पर किसान डटे रहेंगे। उऩ्होंने कहा कि बैठक कर हमने फैसला लिया है कि हम कहीं नहीं जांएगे। बुराड़ी में पुलिस और सीआईएसएफ का पहरा तैनात है।

Read More…
Iran Israel tension: ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक की हत्या, बढ़ा इजरायल से युद्ध का खतरा
Covid 19 Vaccine: PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद, कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का ले रहे जाएगा…