×

Congress के आर के चौधरी को अखिलेश ने दिलाई सदस्यता, बोले किसानों का सरकार कर रही अपमान

 

कांग्रेस से सपा में आने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आर के चौधरी शुक्रवार को सपा में शामिल हो गये। उन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा किसानों का सरकार अपमान कर रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आर के चौधरी के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री आर के चौधरी कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद वह नया ठिकाना खोज रहे थे। आर के चौधरी 2019 में लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। आर के चौधरी के साथ पूर्व विधायक कालीचरण राजभर तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी गुरबचन लाल आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। कालीचरन राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं विधानसभा में बसपा से विधायक थे। 2007 में कालीचरन 15वीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। आर के चौधरी के अलावा पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी सुल्तानपुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह वाराणसी, पूर्व आईपीएस हरीश कुमार, विद्या चौधरी पूर्व विधायक बसपा समेत अन्य दलों के कई नेता सपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार तो अब जा रही है। 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि, “उन्नाव में लगातार महिला के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। हाथरस में तो रात में ही बेटी को जला दिया। प्रदेश सरकार को ट्रैक्टर से नाराजगी है। यहां पर किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिल रही है। हर सरकारी चीज बेची जा रही है।”

न्श्रयूज स्त्रोत आईएएनएस