BREAKING:Cabinet Meeting: आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Nov 4, 2026, 08:39 IST
दिल्ली में आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सरकार के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही विभिन्न मंत्रालयों के प्रस्तावों पर विचार और महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।
बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी नीतियों पर पड़ सकता है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही फैसलों की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।