साउथ-24 परगना में BJP कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़, हुगली में TMC-लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प से माहौल तनावपूर्ण
पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग हो चुकी है। कई विधानसभा क्षेत्रों में हिंसक घटनाएं हुई हैं।भाजपा ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो फिर से मतदान कराया जाएगा।साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि TMC के गुंडों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई।हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और लेफ्ट पार्टी ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।
2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग हो चुकी है। कई विधानसभा क्षेत्रों में हिंसक घटनाएं हुई हैं।भाजपा ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो फिर से मतदान कराया जाएगा।साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि TMC के गुंडों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई।
हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और लेफ्ट पार्टी ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।