×

First Kiss Song: रिलीज हुआ हनी सिंह का नया गाना फर्स्ट किस, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

 

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नया गाना आज रिलीज हो गया है। यो यो हनी सिंह का नया गाना फर्स्ट किस है। जो पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ था। हालांकि अब ये गाना रिलीज हो चुका है। हनी सिंह का गाना फर्स्ट किस रिलीज होते ही चर्चा में आ चुका है। जिसमे यो यो हनी सिंह के साथ इप्सिता नजर आ रही है। फर्स्ट किस गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। हनी सिंह का गाना फर्स्ट किस काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसको हनी सिंह और इप्सिता ने गाया है। लिल गोली, होमी दिल्लीवाला, सिंघस्टा और यो यो हनी सिंह ने इस गाने को लिखा है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक फर्स्ट किस गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अब तक इस गाने को ढेर सारे व्यूज मिल चुके है। जिसको देखकर ये साफ जाहिर हो रहा है ​कि इस गाने को दर्शक पसंद कर रहे है। फर्स्ट किस गाने को भूषण कुमार और शालिनी तलवार ने प्रोड्यूसर किया है। ये गाना आज ही कुछ ही समय पहले रिलीज किया गया है। जिसको अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। फर्स्ट किस गाने को फैंस कमेंट कर धमाकेदार बता रहे है। इससे पहले हनी सिंह का गाना केयर नी करदार रिलीज किा गया था। उनका ये गाना फिल्म छलांग का था। जिसको बॉलीवुड के अभिनेता राजकुमार राव और नुसरत भरूचा पर फिल्माया गया था।

वहीं इसके हनी सिंह का धमाकेदार रैप किया था। खैर अगर हम बात करें हनी सिंह की तो वो हाल ही में कमबैक किया है। हनी सिंह काफी समय से बाइपोलर डिसआर्डर से जूझ चुके है। जिसकी वजह से वो एक समय पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हो चुके थे। हालांकि अब वो वापस आ चुके है। हनी सिंह ने बताया था कि दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान ने उनके मुश्किल समय में उनकी मदद की थी।

Rana Daggubati: अपनी लाइफ को लेकर राणा दग्गुबाती ने किया हैरान करने वाला खुलासा, 30 प्रतिशत था जान का जोखिम

Malvi Malhotra: जानलेवा हमला होने के बाद इस अभिनेत्री को मिल रही जान से मारने की धमकियां

Ashiesh Roy passes away: ससुराल सिमर का में नजर आ चुके आशीष रॉय का निधन, नहीं थे इलाज के पैसे मांगी थी मदद