×

वैज्ञानिको ने खोजा 222 करोड़ साल पुराना उल्कापिंड से निर्मित क्रेटर

 

जयपुर।ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिको ने अब तक के सबसे पुराने क्रेटर की खोज करने का दावा किया है।वैज्ञानिको ने इस क्रेटर की खोज ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी क्षेत्र में करते हुए बताया कि यह एक भारी उल्कापिंड के गिरने से बना है। इस पर शोध करने के बाद वैज्ञानिको ने इस बात का भी दावा किया है कि यह क्रेटर लगभग 222 करोड़ साल पहले उल्कापिंड के यहां पर गिरने से बना था।वैज्ञानिको ने अपने अध्ययन में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया में खोजा गया याराबुबा क्रेटर

222 करोड़ साल पुराना है और यह पृथ्वी पर अब तक की किसी भी ज्ञात साइट से लगभग 200 करोड़ साल पुराना है।शोधकर्ताओं ने बताया कि इससे कई खगोलिय रहस्य के बारे में पता लगाने में सहायाता मिल सकती है।

वहीं वैज्ञानिको ने इस क्रेटर के निर्माण की सटीक अवधि का पता लगाने के लिए इस क्रेटर साइट पर पाए गए खनिजों में ‘शॉक रीक्रिस्टलाइजेशन’ के सुबूत खोजे और उपर शोधकर्ताओं की एक टीम के द्वारा विश्लेषण किया जा रहा है।

शोधकर्ताओ का मानना है उल्कापिंड जिक्रोन और मोनाजाइट जैसी सामग्रियों की संरचना को बदल देता है।जिससे की यह इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि इस क्रेटर के निर्माण के कारण पृथ्वी की जलवायु पर भी जबर्दस्त प्रभाव देखने को मिला होगा।नेचर कम्युनिकेशन नामक जर्नल में प्रकाशित इस खोज के बारे में वैज्ञानिको ने बताया है कि क्योंकि ऐसी

दुर्लभ साइटों का ठीक से रखरखाव नही हो पाता और भूकंपीय घटनाओं और अपरदन के कारण इनका भूगर्भीय संरचना की जानकारी समाप्त हो जाती है।शोधकर्ताओं ने इसके द्वारा अब ब्रह्मांड और पृथ्वी की संरचना और निर्माण के बारे में जानकारी जुटाने की संभावना को बताया है।

ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी क्षेत्र में खोज करते हुए वैज्ञानिको ने एक भारी उल्कापिंड के गिरने से बने लगभग 222 करोड़ साल पुराने क्रेटर को ढूंढ निकाला है।यह पृथ्वी पर अब तक की किसी भी ज्ञात साइट से लगभग 200 करोड़ साल पुराना है।शोधकर्ताओं ने बताया कि इससे कई खगोलिय रहस्य के बारे में पता लगाने में सहायाता मिल सकती है। वैज्ञानिको ने खोजा 222 करोड़ साल पुराना उल्कापिंड से निर्मित क्रेटर