×

Master Movie: फिल्म मास्टर को बॉक्स आफिस पर पहले दिन मिल सकती है बंपर ओपनिंग

 

साल 2020 फिल्म इंडसट्री के लिए काफी बुरा साबित हुआ है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री करीब 6 महीने तक पूरी तरह से बंद थी। जबकि सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है। लेकिन साल 2020 में फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर्स को काफी तगड़ा नुकसान हुआ है। कई बड़ी फिल्मों की रिलीज को भी रोक दिया गया है। हालांकि अब लंबे समय बाद फिल्में रिलीज होनी शुरू हो गई है। आज यानी 13 जनवरी पोंगल के अवसर पर तमिल फिल्म मास्टर सिनेमा हॉल में रिलीज होने जा रही है। फिल्म मास्टर सिनेमा हॉल में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर तमिल दर्शकों में भारी उत्साह को देखते हुए एक रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग का अनुमान लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि काफी लंबे समय बाद साथ फिल्म इंडस्ट्री में मच अवेटेड फिल्म मास्टर रिलीज हो रही है। जिसमे मुख्य किरदार के रूप में विजय सेतुपति और थालाप​थी विजय नजर आने वाले हैं। लॉकडाउन के बाद से पहली बड़ी फिल्म है जो सिनेमा हॉल में रिलीज हो रही है। अब ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म मास्टर इस साल की रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग मिलने वाली है। मास्टर साल 2021 की सबसे बड़ी और पहली रिलीज फिल्म है। फिल्म को हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि,​ फिल्म के कुछ वीडियो लीक किया गया है। जिसकी वजह से मेकर्स की चिंता भी काफी बढ़ गई है। मास्टर फिल्म को 3800 स्क्रींस पर रिलीज़ किया जा रहा है। सिर्फ़ उत्तर भारत में फ़िल्म 1500 स्क्रींस पर उतारी जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि, चेन्नई में फ़िल्म रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग ले सकती है। सिर्फ़ तमिलनाडु में फ़िल्म के कलेक्शंस 15 करोड़ के आंकड़े को छू सकते हैं। वैसे 100 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति भी अब मिल गई है। आज फिल्म रिलीज हो चुकी हैै अब ये देखना है कि इसको दर्शकों की तरफ से कई प्रतिक्रिया मिलने वाला है।

Navya Naveli Nanda: खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं अमिताभ बच्चन की नातिन

Varun Natasha Wedding: इसी महीने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं वरूण धवन, शादी में शामिल होगे 200 मेहमान

Kapil Sharma: शो में जब अजय देवगन ने कपिल शर्मा से कहा कि, पत्नी क्या सोचती हैं, जाने पूरा माजरा