×

Vastu tips: घर में इस जगह भूलकर भी न लगाएं पूर्वजों की तस्वीरें, होगा भारी नुकसान

 

अधिकतर लोग अपने पूर्वजों की तस्वीरों को घर में लगाते हैं ऐसा माना जाता है कि पूर्वजों की इन तस्वीरों को घर में लगाने से उनका आशीर्वाद घर परिवार पर हमेशा बना रहता हैं मगर वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पूर्वजों की तस्वीरें लगाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिएं ऐसा न करने पर घर में कई तरह की परेशानियां आती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में पूर्वजों की तस्वीरें लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तो आइए जानते हैं।

कभी भी अपने पूर्वजों की तस्वीरें देवी देवताओं के साथ नहीं लगाना चाहिए। ये बात अलग है कि पूर्वज भी देवताओं की तरह ही शक्तिशाली होते हैं मगर इनको देवताओं के समक्षय नहीं मानाजाता हैं ऐसा करने से देवदोष लगता हैं और देवी देवताओं के शुभ फल भी नहीं मिल पाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी पूर्वजों की तस्वीरें बेडरूम या रसोई में नहीं लगाना चाहिए। बेडरूम या रसोई में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से घर में पारिवारिक कलह बढ़ने लगता हैं और सुख समृद्धि भी कम होने लगती हैं घर के मध्य भाग में भी कभी पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मान सम्मान की हानि होती हैं।

घर के पूर्वजों की तस्वीरें कभी भी घर के जीवित व्यक्तियों के साथ नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से जीवित व्यक्ति पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे जीवित लोगों की आयु कम हो जाती हैं। घर में पूर्वजों की तस्वीरें कभी भी लटकते हुए या झूलते हुए नहीं लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से जातक का जीवन भी तस्वीर की ही तरह लटक्ता और झूलता रहता हैं।