×

Varun Natasha wedding: अलीबाग मेंशन में नताशा के साथ सात फेरे लेने पहुंचे वरूण धवन, सामने आई तस्वीरें

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरूण धवन कल यानी 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले है। वरूण धवन की शादी उनकी गर्लफ्रेंड से हो रही है। ऐसे में अभिनेता अपनी दुल्हनियां को लेने के लिए शादी के वेन्यू अलीबाग रिसॉर्ट में पहुंच चुके है। वरूण धवन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वो अपनी कार से उतरकर अलीबाग रिसॉर्ट में जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार से उतरते हुए अभिनेता ने मीडिया पर्सन को हाथ हिलाकर अभिवादन किया और आगे रिसार्ट में चले गए है। वरूण धवन इस दौरान सिंपल आउटफिट में नजर आए। अभिनेता व्हाइट टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रहे है। वरूण धवन आज कुछ ही समय पहले वेन्यू में पहुंचे। अभिनेता के पहुंचते ही शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। वरुण की शादी की पहली तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार है। वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की रस्मे 22 जनवरी से 26 तक चलने वाली है। 24 तारीख को शादी के बाद 26 जनवरी को रिसेप्शन देने वाले है। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स की एंट्री भी होने वाली है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में दोनों तरफ के मिलाकर करीब 40 मेहमानों के शामिल होने की खबरें है। लेकिन इसमे बॉलीवुड के बच्चन परिवार को निमंत्रण नहीं दिया गया है। लेकिन करण जौहर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार उनकी शादी में डांस परफॉर्मेंस देने वाले है।

Varun Natasha wedding: अलीबाग मेंशन में नताशा के साथ सात फेरे लेने पहुंचे वरूण धवन, सामने आई तस्वीरें

Varun Natasha wedding: वरूण धवन-नताशा की शादी में अमिताभ बच्चन-गोविंदा को नहीं मिला निमंत्रण

The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव