×

Varun Dhawan wedding: वरूण धवन की शादी के बाद सोशल मीडिया पर भावुक हुए करण जौहर

 

लंबे समय से चल रही शादी की चर्चा के बाद अब आखिरकार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरूण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे ले लिए। वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी को अलीबाग के मेंशन हाउस में हुई है। इन दोनों की शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस शो में करीब 50 लोगों से ज्यादा ही लोग आए थे। जिसमे मशहूर फैशन डिजाइजन मनीष मल्होत्रा और फिल्म मेकर करण जौहर थे। करण जौहर वरूण धवन की शादी में जमकर मस्ती करते हुए नजर आए थे। इस दौरान की दोनों की एक साथ की एक तस्वीर भी सामने आई थी। वरूण धवन की शादी में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे वो थोड़े भावुक भी नजर आए है। करण जौहर ने काफी लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। जिसमे वो लिखते हैं कि, मुझे अभी भी याद है कि गोवा में इस बच्चे के मेरी मुलाकात हुई थी। लंबे बाल, आंखों में सपने और स्वैग जो बाहर आने के लिए बेताब रहा था। करण जौहर के इस पूरे पोस्ट को आप यहां पर देख सकते है। जिसमे वो अभिनेता की शादी के दौरान भावुक होते हुए नजर आ रहे है। करण जौहर के इस पोस्ट से साबित होता है कि वो वरूण धवन को बचपन से जानते हैं। करण जौहर ने लिखा कि मेरा लड़का बड़ा हो गया है और जिंदगी की इस खूबसूरत फेज के लिए तैयार है। बधाई हो मेरे प्यारों नताशा और वरूण। साथ ही इन दोनों को उन्होंने आर्शिवाद भी दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरूण और नताशा बचपन के दोस्त है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और आज दोनों एक दूसरे के हमसफर है।

Jayashree Ramaiah found dead: साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध हालत में मौत, शोक में इंडस्ट्री

RRR: राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस

Varun Dhawan: पर्सनल से लेकर प्रोफेश्नल तक, बेहद लकी है वरूण धवन के लिए साल 2021