×

varun dhawan: तीन साल बाद वरुण धवन ने साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के लिए मिलाया हाथ

 

बॉलीवुड के अभिनेता वरूण धवन आने वाले​ दिनों में कुली नंबर वन और मिस्टर लेले जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसके लिए वो पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए है। कुली नंबर वन को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। जो इसी साल दिवाली के आस पास रिलीज हो सकती है। लेकिन अब तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। वहीं अब वरूण धवन को एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। वरूण धवन जल्द ही एक और​ फिल्म का हिस्सा बनने वाले है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि वरूण धवन ने बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म ‘संकी’ के लिए हाथ मिला लिया है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों के अनुसार साजिद नाडियाडवाला और वरूण धवन ने जुड़वा 2 के लिए टीम बनाई थी। अब तीन साल बाद फिर से दोनों साथ में हाथ मिला रहे है। जो उनकी एक एक्शन मसाला फिल्म के लिए होगी। ​फिल्म का टाइटल संकी बताया जा रहा है। जिसकी कहानी रजत अरोड़ा लिख रहे है। फिल्म को लॉक करते समय साजिद ने इसका आफर वरूण धवन को दिया था। अब खबरें है कि वरूण धवन ने इस​ फिल्म को साइन कर लिया और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि फिल्म में वरूण धवन के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएगी। इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे ही कोई जानकारी सामने आती है हम आप तक जरूर शेयर करेंगे। इसके अलावा वरूण धवन आने वाले दिनों में चार​ फिल्मों में नजर आएंगे। जिसमे राज मेहता की एक फिल्म है। इसके अलावा उनके पास अमर कौशिक की भेड़िया। इक्की और मिस्टर लेले जैसी शामिल है।

varun dhawan: तीन साल बाद वरुण धवन ने साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के लिए मिलाया हाथ

SRK And Deepika Padukone Film: इस फिल्म में रोमांस करते हुए नजर आ सकते है शाहरुख-दीपिका

Samantha Akkineni: ऐसे होती है सामंथा अक्किनेनी के दिन की शुरूआत, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा