×

Varun dhawan: तीन साल बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाने जा रहे वरूण धवन, मासाल एक्शन होगी फिल्म

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरूण धवन आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों से धमाका करने वाले है। उनकी फिल्म कुली नंबर वन रिलीज के लिए तैयार है। वहीं वो मिस्टर लेले फिल्म पर काफी समय से काम कर रहे है। इसी बीच वरूण धवन के चाहने वालों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई हैं वो ये है कि वरूण धवन जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की एक फिल्म में नजर आने वाले है। जी हां सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला और वरूण धवन की जोड़ी एक बार​ फिर से हाथ मिलाने वाली है। इन दोनों ने फिल्म जुड़वा 2 में एक साथ काम किया था जिसने बॉक्स आफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। ये कहा जा सकता है कि जुड़वा 2 वरूण धवन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। अब एक बार फिर से करीब तीन साल बाद दोनों साथ में काम करने वाले है। वरूण धवन और साजिद एक बार फिर से हाथ मिलाने वाले है। उनकी अगली फिल्म एक मसाला एक्शन फिल्म होने वाली है। जिसके लिए पहले से ही वरूण धवन मशहूर है। इस वक्त की आई ताजा खबरों में इस फिल्म का टाइटल सनकी बताया जा रहा है। वरूण धवन की इस फिल्म को रजत अरोड़ा निर्देशन करने वाले है। इसके अलावा उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म के लिए साजिद ने वरूण को अप्रोच किया वरूण को इसकी कहानी पसंद आई और उन्होंने तुरंत हां कर दिया। वरूण धवन ने फिल्म को साइन कर लिया है अब इस पर जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बत दें कि अब तक वरूण धवन और साजिद की तरफ से फिल्म को लेकर ऐलान नहीं किया गया है।

Varun dhawan: तीन साल बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाने जा रहे वरूण धवन, मासाल एक्शन होगी फिल्म

Nick jonas Birthday: जब निक जोनस ने अचानक कर दिया था प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

Shahrukh Khan: तो क्या शाहरूख खान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आएंगी तापसी पन्नू