×

Traveling Spot:भारत में सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थान, आप जीवन में एक बार अवश्य देखें

 

जयपुर।भारत के समृद्ध इतिहास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के कारण विदेशी पर्यटक भारत में सैर करने आते है।आप भारत के कुछ खास ऐतिहासिक जगहों की सैर कर सकते है, जो विश्व विख्यात है।

अजंता की गुफाएँ—
अजंता की गुफाएं 2 वीं शताब्दी ईसा पूर्व की रॉक-कट गुफा स्मारक हैं। लगभग ६५० ईस्वी के आसपास शानदार अजंता गुफाओं को बनाया गया था और कई वर्षों के बाद भारत में एक ब्रिटिश शिकारी के द्वारा इन गुफाओं की खोज गई।

जैसलमेर—
राजस्थान के सुदूर पश्चिमी कोने में पाकिस्तान की सीमा के करीब स्थित, जैसलमेर सर्वोत्कृष्ट रेगिस्तानी शहर है। जैसलमेर को ‘गोल्डन सिटी’ कहा जाता है, जो कि इसकी पीली बलुआ पत्थर की दीवारें और थार के रेगिस्तान के अनोखें मिश्रण के कारण है।अरेबियन नाइट्स का दृश्य और जैसलमेर का किला देखने लायक है।

ताज महल—
आगरा भारत में सबसे अधिक देखा जाने वाला शहर है, क्योंकि यहां पर ताजमहल बना हुआ है जिसे प्रेम के सबसे महान शाश्वत प्रतीकों में से एक माना जाता है। यह सफेद गुंबद वाला संगमरमर का मकबरा दुनिया के सात अजूबों में से एक है।

वाराणसी—
गंगा नदी के तट पर स्थित वाराणसी हिंदुओं, बौद्धों और जैनियों के लिए पवित्र धार्मिक स्थल है।यह दुनिया में सबसे पुराने और ऐतिहासिक बसे हुए शहरों में से एक है।यहां गंगा नदी की सुबह और शाम के समय की जाने वाली आरती विश्व प्रसिद्ध है।

स्वर्ण मंदिर—
पंजाब के अमृतसर में बना स्वर्ण मंदिर सिक्खों का प्रमुख धार्मिक स्थल है जो कि 1577 में सिखों के चौथे गुरु, गुरु राम दास द्वारा स्थापित किया गया था।यहां पर देश और विदेश से पर्यटक इस अनोखें मंदिर को देखने के लिए आते है।