×

सुशांत के पिता ने कहा मुंबई पुलिस को पहले ही बताया था उसकी जान को खतरा फिर भी नहीं लिया एक्शन

 

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है। उन्होंने बीते 14 जून (2020) को अपने ब्रांद्रा स्थित आवास में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से अभिनेता के चाहने वाले काफी दुखी है। उनकी मौत का कारण जानना चाहते है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि अभिनेता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। हालांकि अब उनके पिता ने मुंबई पुलिस को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले करीब 40 दिनों तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर चुप्पी साधने वाले अभिनेता के पिता के के सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और वो अपने बेटे को न्याय दिलाना चाहते है। ऐसे में उन्होंने मुंबई पुलिस को लेकर खुलासा किया है। जिसमे के के सिंह का कहना है कि, उन्होंने 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस से कहा था कि उसकी जान खतरे तें है। 14 जून केा उसका निधन हो गया। उन्होंने इस वीडियो में कहा कि उन्होंने 25 फरवरी को जो एफआईआर दर्ज करवाई थी उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। अब सुशांत की मौत के 40 दिन बाद भी कोई एकशन नहीं लिया गया इसके बाद उन्होंने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुद समय पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमे उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों के खिलाफ कई सारे आरोप लगाए है। जिसमे उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए है। जिसमे उन्होंने रिया पर सुशांत सिंह राजपूत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया है। इसके बाद से दोनों तरफ से आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है।

सुशांत केस: एंबुलेंस ड्राइवर ने अब किया बड़ा खुलासा कहा आते हैं धमकी भरे कॉल्स

रक्षा बंधन पर बहनों को याद कर रहे थे अभिषेक बच्चन, अस्पताल से शेयर की पुरानी तस्वीर

डायरेक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर बनना चाहते थें विशाल भारद्वाज