×

MS Dhoni के इस Tweet ने साल 2020 में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं। इसके बावजूद उनके एक ट्वीट ने साल 2020 में एक रिकॉर्ड बना दिया है जिसकी काफी ज्यादा चर्चा है। दरअसल ट्विटर इंडिया साल 2020 में टॉप ट्रेंड की सूची जारी कर रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी छाए हैं।

AUS vs IND : टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशख़बरी, जानकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

ट्विटर इंडिया की माने तो महेंद्र सिंह धोनी द्वारा किया गया एक ट्वीट इस साल भारतीय खेलों में सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है। बता दें कि यह ट्वीट वही है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास के बाद प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा था। बता दें कि पीएम मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उन्हें पत्र लिखा था जिसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद  कहा था।

इस बड़ी वजह से Sachin Tendulkar ने मौजूदा गेंदबाजों को विकलांग करार दिया

एम एस धोनी ने प्रधानमंत्री का पत्र साझा करते हुए लिखा था, एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को सिर्फ सराहना की ही भूख होती है कि उनकी मेहनत और त्याग को ध्यान दिया जा रहा है और उसे सराहना मिल रही है। आपकी सराहना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। महेंद्र सिंह धोनी के इस ट्वीट ने ही साल 2020 में रिकॉर्ड बनाया है।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। महेंद्र सिंह धोनी भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान रहे हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने 2007 में टी 20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की थी। धोनी को इन बड़ी उपलब्धियों की वजह से सम्मान मिलता है।