×

Google Play Store से इस ऐप को किया गया है 50 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड़

 

आज हम आपको एक ऐप के बारे में बताने जा रहे है जिसको Google Play Store से 50 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसका नाम Google Contacts है। इसने यूजर्स के बीच एक खास जगह बना ली है जिससे इसको लोग डाउनलोड कर रहे है। एंड्राॅयड फोन में यह प्री-इंस्टाल नही आयी है, इसको डाउनलोड करना पड़ता है। इसको नबंर सेव करने के लिए डाउनलोड किया जाता है। इसको पहली बार साल 2015 में उपलब्ध कराया गया है। अब इसके बारे में अन्य जानकारी भी आपको देते है।

इस ऐप को अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है, इस ऐप को सबसे पहले 2015 में उपलब्ध कराया गया था। इसका डिवाइस के साथ नही उपलब्ध कराया जाता है। इसको व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार या फिर कहे की आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड़ कर सकता है। इसको यूजर्स उपयोग करने के लिए स्वतंत्र है। 

इसको उपयोग करने में आसान है तथा यह काफी इफेक्टिव भी हैं। इसको सिंक व बैकअप के लिए शानदार ऐप माना जाता है, जिस कारण से ही लोग इसको इतनी पंसद कर रहे है। इस ऐप में आप नंबर सेव कर रखे हो तो उसको आप अपने लैपटाॅप में या फिर डेस्कटॉप से जोड़ सकते हो।

 

इस फोन के डार्क थीम को नवंबर 2018 में वर्जन 3.2 के साथ ऐड किया गया था, इसकी रेटिंग की जानकारी दे तो इसको 4.3 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसको समय समय पर अपडेट मिलता रहता है इसलिए इसमें नए फीचर्स जोड़े जाते है,जो कि इसकी खास बात है।