×

Samsung Galaxy Tab A7 को भारत में भी तीन रंग वेरिएंट में किया जायेगा उपलब्ध

 

Samsung Galaxy Tab A7 को भारत में जल्द लाँच किया जा सकता है, इसके बारे में बताया जा रहा है कि इसको भारत में तीन रंग वेरिएंट में उतारा जा सकता है। इसके लिए अमेजन पर टीजर जारी किया गया है। इसका सपोर्ट पेज सैमसंग पर भी लाइव हो गया है। इसमें दमदार डिस्प्ले दी जा सकती है, इसकी भारत में कीमत क्या होगी, इसके बारे में जानकारी नही आयी है, आपको जानकारी के लिए बता दे कि इसको यूरोप में तो पहले ही लाँच किया जा चुका है। अब इसके बारे में अन्य जानकारी भी विस्तार से देते है।

सबसे पहले तो इसकी डिस्प्ले के बारे में जानकारी दे तो इसमें 10.4 इंच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है और इसके साथ ही इसमें कई फीचर भी दिए गए है, इसमें प्रीमियम मेटल फिनिश भी दी गई है साथ ही इसमें सिमेट्रिकल बेजल्स भी दिए गए है, इसकी डिजाइन भी अच्छी नही दी गई है। 

इसकी डिस्प्ले की जानकारी दे तो इसमें 80 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो सपोर्ट दिया गया है साथ ही इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप भी दिया गया है, इसकी खास बात है कि इसमें Dolby Atmos टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके सामने की तरफ एक कैमरा सेंसर दिया गया है।

इसको भारत में एक से अधिक रंग में उपलब्ध कराया जा सकता है, इस फोन की डिजाइन भी शानदार दी जा सकती है। इस फोन को स्टोरज के आधार पर दो वेरिएंट में उतारा जा सकता है इसका एक वेरिएंट तो 32 जीबी के साथ आ सकता है तथा इसका दूसरा वेरिएंट 64 जीबी के साथ आ सकता है।