×

जानिये Redmi Note 8 Pro फोन के लिए कब से उपलब्ध कराया जायेगा MIUI 12 अपडेट

 

Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को जल्द अपडेट दिया जायेगा। इस फोन को MIUI 12 अपडेट मिलने वाला है, इस फोन के लिए अपडेट को अगस्त में जारी किया जायेगा। अपडेट मिलने के बाद इस फोन को कई फायदे दिए जा सकते है। इस अपडेट के रोल आउट को लेकर सटीक तारीख की जानकारी नही दी गई है। इस फोन को पहले भी कई अपडेट मिल चुके है लेकिन यह अपडेट खास है इसके द्वारा इसमें आपको कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। अब इसके बारे में सारी जानकारी आपको देते है। 

फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी दे तो इसमें सिस्टम आधारित एनिमेशन दिया जा सकता है और इसके अलावा विज़ुअलाइज़ेशन भी देखने को मिल सकता है, इस अपडेट के साथ फोन को ऐप ड्रॉअर भी मिल सकता है। इसके साथ ही आपको डार्क मोड में सुधार देखने को मिल सकते है। इस अपडेट के द्वारा फोन में अल्ट्रा बैटरी सेवर मोड जोड़ा जा सकता है, साथ ही इसमें स्टैंडबाय टाइम भी दिया जा सकता है जिससे की फोन में बैटरी की खपत कम होगी। ज्यादा फीचर के बारे में अपडेट के जारी होने के बाद ही पता चल पायेगा। फोन को एक से अधिक रंग में उतारा गया है।

इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है और इसके साथ ही फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए एक कैमरा दिया गया है जिसका सेंसर 20 मेगापिक्सल का दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले के बारे में जानकारी दे तो इसकी डिस्प्ले 6.53 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फोन में 6 जीबी की रैम दी गई है।