×

टैरो राशिफल 31 जुलाई 2020: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

 

ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— ईमानदारी से काम में सराहना मिलेगी नौकरी में यश मिलेगा। घर और बाहर में पूछ परख होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। साझेदारी सफल रहेगी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता हैं कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं चीजों से जुड़ी जानकारी मिल सकती हैं।

वृ​षभ— कारोबार में तरक्की हो सकती हैं नए रिश्तों की शुरुआत संभव हैं थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्ररेणा प्राप्त होगी। कोई नया तथा बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ फल देगा।

मिथुन— इंटरव्यूज देने की शुरुवात हो सकती हैं रिश्तों में सुधर होगा। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन संबंधी परेशानी दूर होगी। अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता हैं नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। कर्क— आज के दिन आलस्य न करें। पुराने काम फिर से शुरू हो सकते हैं यात्रा में सामान का ध्यान रखें गलतफहमी से विवाद हो सकता हैं भावनाओं पर काबू रखें व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता हैं।

सिंह— साझेदारी से लाभ हो सकता हैं यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि हो सकती हैं शत्रुओं को प्रभाव होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता हैं नया काम मिल सकता हैं घर बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। माता पिता और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता हैं।

कन्या— गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहने की जरूरत हैं नया काम करने का अवसर मिल सकता हैं रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। व्यावसयिक यात्रा आज कर सकते हैं जोखिम न लें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। कारेाबार अच्छा बना रह सकता हैं।

तुला— सहयोगियों से आपको लाभ मिल सकता हैं दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्रा आज सफल हो सकती हैं कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता हैं कोई शारीरिक कष्ट संभव हैं।

वृश्चिक— विरोधियों से आज आपको सावधान रहना होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक ठाक चलेगा। जल्दबाजी न करें विद्यार्थियों का फोकस बढ़ सकता हैं आज आप कुछ नया सीख सकते हैं कार्य में तेजी आ सकती हैं सरकारी काम पूरे होंगे।

धनु— आर्थिक समस्या का आज समाधान निकल सकता हैं सब कुछ ठीक होने के उपरांत भी हताशा का अनुवभ आप कर सकते हैं भागदोड़ अधिक होगी। किसी व्यक्ति से वाद विवाद के कारण क्लेश हो सकता हैं कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। पूजा पाठ में मन लगा रह सकता हैं कारोबार में तरक्की से मन प्रसन्न होगा।

मकर— नीतिगत फैसला आज आप कर सकते हैं कोर्ट कचहरी के मामले हित में होंगे। कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता हैं धन प्राप्ति सुगम होगी। रोजगार में वृद्धि से मन प्रसन्न हो सकता हैं संतान की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं। रिश्तों में आज अनबन संभव हैं।

कुंभ— कारोबार में आज आपको लाभ मिल सकता हैं आंखों को चोट से बचाएं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती हैं कानूनी अड़चन दूर होगी और स्थिति अनुकूल बनी रह सकती हैं विवेक से कार्य करें लाभ में वृद्धि हो सकती हैं।

मीन— रोजगार में आज सुधार के योग बन रहे हैं कोई सरकारी समस्या सुलझ सकती हैं जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के कार्य में सावधानी रखें। कारोबार में वृद्धि और विस्तार हो सकता हैं धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा।