×

रिया चक्रवर्ती ने जिस बहन प्रियंका को लेकर बताया सुशांत का झगड़ा, वहीं थी सुशांत के सबसे करीब

 

बीते दिन ही रिया चक्रवर्ती ने अपने और बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई बातचीत का चैट शेयर किया था। जिसमे अभिनेता का उनकी बहन के साथ झगड़ा होने की बात सामने आई है। चैट के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन प्रियंका से काफी परेशान थे। रिया इस चैट को शेयर करते हुए यही जाहिर करना चाहती है। अब जैसे ही रिया की ये बात सामने आई लोगों ने उल्टा अभिनेत्री को ही निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। टीवी की अभिनेत्री काम्य पंजाबी ने भी अभिनेत्री रिया को लताड़ लगाई और कहा कि भाई बहन के बीच झगड़ा होता रहता है ये कोई बड़ी बात नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका। अब दूसरी तरफ इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमे सुशांत ने अपनी बहन के बारे में बात की है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इस वीडियो में अपनी सबसे करीबी बहन के बारे में बता रहे है। जिसमे सुशांत ने प्रियंका को ही अपनी सबसे करीबी ​बहन बताया है। इस वी​डिया को खुद अभिनेता की बहन श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमे सुशांत ने प्रियंका को अपनी सबसे करीबी बहन बताया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत की चार बहन हैं और वो चारों बहनों को सबसे लाडले हैं। पिछले काफी समय से अभिनेता को उनके परिवार वालें इंसाफ दिलाने की कोशिश कर रहे है। अभिनेता ने बीते 14 जून को अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे उनका पूर परिवार काफी दुखी हैं।

मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता संजय दत्त, आई ऐसी खबरें

सुशांत सिंह केस: रिया की इस हरकत पर भड़की टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी

चार साल से इंसाफ के इंतजार में प्रत्युषा बनर्जी का परिवार, कोर्ट में मामला