×

रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत के सबसे करीबी दोस्त ने किया खुलासा, सनकर होगी हैरत

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में इन दिनों के एक के बाद एक खुलासे हो रहे है। जिसमे कई तरह की बातें सामने आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने के बाद अब बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंच चुकी हैं जहां पर पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल कर दी है। जिसमे अब तक बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कई लोगों के साथ पूछताछ की है। जिसमे उनकी बहन, पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और कई दोस्त शामिल है। वहीं अब बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के सबसे खास दोस्त महेश शेट्टी का भी बयान दर्ज किया है। जिसमे पुलिस ने महेश से कई तरह के सवाल अभिनेता और उनके सुसाइड को लेकर पूछा है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि महेश शेट्टी ने पुलिस को बताया है कि, रिया चक्रवर्ती और उनकी मां ने अभिनेता के पूरे स्टाफ को बदल दिया था। सिर्फ इतन ही नहीं रिया ने लॉकडाउन के ठीक पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड को भी हटा दिया था। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त महेश शेट्टी ने ये भी दावा किया हैं कि रिया ने सुशांत सिंह राजपूत को उनके दोस्तों से बात करने और मिलने से भी रोकती थी। ऐसे में रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों से अभिनेता को दूर कर दिया था। इसके अलावा और भी कई सारी बातें सामने आई है। आपकी के लिए बता दें कि महेश शेट्टी सुशांत सिंह राजपूत के सबसे खास दोस्त है। सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड करने से पहले अपने दोस्त को फोन भी किया था। ऐसे में पुलिस इस बात पर विचार कर रही है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के मामले में महेश को अहम गवाह के तौर पर शामिल किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को अपने मुंबई वाले घर में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

एक बहादुर महिला के हौसले की दमदार कहानी हैं गुंजन सक्सेना, जाह्नवी कपूर का अभिनय कमजोर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अधूरी रह गईं ये ख्वाहिशें

एक बार फिर से सुशांत सिंह केस में आया नया मोड़, सुनकर यकीन कर पाना होगा मुश्किल