×

Sushant Birthday: सुशांत के जन्मदिन के मौके पर कंगना रनौत ने किया अभिनेता को याद, बॉलीवुड पर साधा निशाना

 

आज यानी 21 जनवरी को बॉलीवुड के मशहूर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं है उनको उनके ही मुंबई वाले घर में पिछले 14 जून को मृत पाया गया था। अभिनेता की मौत को लेकर सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक कई थ्योरियां गढ़ी गई है। अभिनेता की मौत का सच आज हर कोई जानना चाहता है। सुशांत सिंह राजपूत की जब मौत की खबरें सामने आई तो हर कोई हैरान हो गया। बॉलीवुड में हंगामा सा मच गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई काले राज भी उजागर हुए जिससे शायद ही कोई वाकिफ होगा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इंडस्ट्री को लेकर कई हैरान करने वाला खुलासा किया। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के कई लोगों के​ खिलाफ निशाना साधते हुए नजर आई है। सिर्फ इतना नहीं अभिनेत्री की यही बेबाकी उनके लिए ही मुसीबत का सबब बन गई। अब एक बार फिर से कंगना रनौत ने अभिनेता को याद करते हुए कुछ लोगों पर निशाना साधा। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए लिखा कि, सब कुछ छोड़कर सुशांत डे को जिंदगी के उत्सव की तरह सेलिब्रेट कीजिए। किसी को भी ये हक मत दीजिए कि वो आपको बताए, आप किसी चीज में कमतर हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने एक सीख भी दी है जो बेहद काम की है। कंगना रनौत के इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते है। हालांकि एक बात जो नोटिस करने वाली है वो ये कि अभिनेत्री ने यहां पर किसी का नाम नहीं लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को उनके मुंबई वाले घर में मृत पाया गया था। अभिनेता की मौत को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई। जिसमे ये कहा जा रहा था कि अभिनेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है। वहीं कई लोगों का मानना है कि अभिनेता ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उनका मर्डर हुआ है।

Taapsee Pannu: मौके की नजाकत को देखते हुए अनुराग कश्यप तापसी पन्नू के साथ शुरू करेंगे गोवा में शूटिंग

वरूण नताशा की शादी के संगीत सेरेमनी में रंग धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देंगे करण जौहर, जान्हवी और आलिया

Sushant Birthday: सुशांत के जन्मदिन के मौके पर कंगना रनौत ने किया अभिनेता को याद, बॉलीवुड पर साधा निशाना