×

Subhas Chandra Bose Jayanti 2021: मोदी के मंच से लगे जय श्रीराम के नारे, नाराज हुई ममता बनर्जी…..

 

बंगाल में नेताजी शुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सियासत गरमाई हुई है। यहां विक्टोरिया मेमोरियल में मोदी के मंच पर ममता बनर्जी नाराज हो गई। इस बीच सीएम ममता भाषण दिए बिना ही वापस लौट गई। जब ममता मंच पर भाषण देने के लिए जैसे ही पहुंची तो कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

सीएम ममता ने कहा कि मेरे को लगता है कि सरकार के कार्यक्रम का कोई आधार होना चाहिए। ये सरकार का कार्यक्रम है, कोई राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं। मैं मोदीजी की आभारी हू्ं कि आपने कोलकाता में कार्यक्रम बनाया लेकिन किसी को आमंत्रित कर उसे बेइज्जत करना आपको शोभा नहीं देता। पीएम मोदी मोदी नेताजी की 125वीं जयंती पर कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नेशनल लाइब्रेरी का दौरा किया।इसके बाद मोदी विक्टोरिया मेमोरियल हॉल पहुंचे जहां पर नेतीज की स्मृति में डाक टिकट और सिक्का जारी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी ने देश के लिए अपना जीवन लगा दिया। आज वे होते तो यह देखकर खुश होते कि भारत महामारी में दूसरों की मदद कर रहा है।

पीएम मोदी का कोलकाता दौरा बंगाल चुनाव के लिहाज से काफी अहम है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 किलोमीटर लंबी रैली निकाली। इस दौरान सीएम ममता ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भारत में 4 रोटेटिंग राजधानियां होनी चाहिए। अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलाकात से शासन किया था। हमारे देश में एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए।

Read More…
Farmers Protest Updates: जानिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों की क्या है तैयारी….
Subhas Chandra Bose Jayanti 2021: 75 साल बाद भी क्यों रहस्यमय बनी है नेताजी की मौत…..