×

इस कंगारू खिलाड़ी ने बताई वजह, धोनी क्यों हैं टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण

 

जयपुर( स्पोर्ट्स डेस्क) दिग्गज खिलाड़ियों  में से एक  माइकल क्लार्क ने  आलोचकों को करार जवाब देते हुए कहा कि वे भारत की सीमित ओवर की टीम में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की अहमियत को कभी कम करके ना देखें। ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली सीरीज में जीत के बाद  उन्होंने ट्वीट किया  और लिखा – धोनीकी अहमियत  को कभी कम करके नहीं आंके।

 मध्यक्रम में अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होता है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो मुकाबला का हिस्सा नहीं थे क्योंकि टीम मैनेजमेंट  ने उन्हें आराम दिया था । उनकी जगह  ऋषभ पंत को मौका दिया गया था ।  महेंद्र सिंह धोनी की कमी भारत को अंतिम मुकाबलो में खलती हुई नजर आई ।   बता दें की धोनी का बल्ला इस सीरीज में भले नहीं चला हो पर पिछले दिनों जब भारत ने कंगारू धरती का दौरा किया था तब धोनी उस वक्त वनडे सीरीज  में तीन  लगातार अर्धशतक लगाए थे। यही नहीं आगामी विश्व कप में भी धोनी की भूमिका बहुत ही महत्वूर्ण रहने वाली है।   विश्व कप आगाज 30 मई से होने वाला है।उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हूए नजर आएँगे । बता देंकी चेन्नई टी 20 लीग में मौजूदा चैंपियन है। यही नहीं इस बार भी वह खिताब जीतने की बड़ी दावेदारी मानी जा रही है। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दोनों तरह की बहस हैं एक और जहां एक बड़ा वर्ग धोनी का समर्थन करता है वहीं  दूसरी कुछ लोग उनकी अक्सर आलोचना करने से बाज नहीं आते हैं।