×

विराट कोहली ने अनुष्का के साथ यूं मनाया अपना जन्मदिन, देखिए तस्वीरों

 

जयपुर.भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना 30 वां जन्मदिन 5 नवंबर को मनाया। कोहली ने अपना यह जन्मदिन अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मनाया। अनुष्का शर्मा ने कोहली के जन्मदिन पर भगवान का शुक्रिया अदा किया। अुनष्का शर्मा ने ट्वीटर पर भगवान का शुक्रिया अदा । विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद पहला जन्मदिन मना रहे है। इस जन्मदिन पर दोनों ने इसको सादगी के साथ सेलीब्रेेट किया है।


आपको बता दें कि विराट कोहली ने इस केक की खास बात ये थी एक इसके डिजाइन एक जूते का था। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इससे पहले रविवार को दोनों गुरूजी के आश्रम में गए थे। शादी से पहले भी अनुष्का गुरूजी के आश्रम में गई थी।

गौरतलब है ​कि अनुष्का और विराट दीवाली तक देहरादून में ही रहेंगे। विराट और अनुष्का ने शादी पिछले साल की थी। इसी के साथ शादी के बाद कोहली का यह पहला जन्मदिन है। इसलिए इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए दोनों ने मुबंई के बाहर इसे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया था।

दरअसल टीम इंडिया इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज से विराट कोहली को आराम दिया गया है। कोहली की जगह टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। इससे पहले रोहित के हाथों में ​एशियाकप के दौरान टीम की कप्तानी दी थी।


कोहली के साथ टीम के विकेटकीपर एमएस धोनी को भी आराम दिया गया है। इस सीरीज में पहली बार कोहली और धेोनी के बगैर टीम उतरी है। इसलिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर इस बार दबाव है।