×

भारत के इन 3 बल्लेबाजों से डरता है पूरा विश्व, नंबर-2 है सबकी पसंद

 

जयपुर(स्पोर्टस् डेस्क) कहने को तो क्रिकेट जगत में भारतीय बल्लेबाजी व गेंदबाजी का कोई मुकाबला नही है परन्तु इस समय विश्व क्रिकेट जगत में भारतीय बल्लेबाजो का वर्चस्व है। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजो की विश्व क्रिकेट में एक अलग ही धाक है। भारतीय क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट जगत में बहुत नाम कमाया है। भारतीय बल्लेबाजो ने कई रिकार्डस् अपनें नाम किये है। भारतीय बल्लेबाजो से क्रिकेट जगत खौफ खाता है।                                        आज हम भारतीय क्रिकेट के उन बल्लेबाजो के बारे मे बताऐंगे जिनसे पूरे विश्व की टीमे खौफ खाती है।            1.रोहित शर्मा

 रोहित शर्मा का नाम सुनकर विश्व के अच्छे अच्छे गेंदबाजो के पसीने छूट जाते है। रोहित शर्मा का नाम दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजो की गिनती में आता है। उनके नाम क्रिकेट जगत में 3-3 दोहरे शतक का रिर्काड़ है। इनके शॉर्ट पिच गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से छक्का लगाने वाले शॉट् ने बल्लेबाजी को एक अलग ही आयाम ही दिया है।

2.महैन्द्र सिंह धोनी

 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व मौजूदा विकेटकीपर की पूरी दुनिया दीवानी है। इन्होने अच्छे अच्छे गेंदबाजो के छक्के छुडाये है। इनका नाम दुनिया के महान कप्तानों व विकेटकीपर की श्रैणी में आता है। इनका यॉर्कर बॉल पर हैलिकॉप्टर शॉट् इनकी एक अलग ही पहचान बनाता है। इस बल्लेबाज को पूरी दुनिया में पंसद किया जाता है। इनको कैप्टन कूल भी कहा जाता है। इनका रन चेज़ करते हुए औसत 103.07 है। इनकी गिनती दुनिया के बेस्ट फिनिशर में होती है।

3.विराट कोहली

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान व विश्व क्रिकेट के महानतम् बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली किसी पहचान के मोहताज नहीं है। विराट कोहली ने क्रिकेट जगत के कई रिर्काडस् अपने नाम किये है। इनके नाम से दुनिया का हर गेंदबाज खौफ खाता है। ये खिलाड़ी एक अलग ही तरह की क्रिकेट खेलता है। इनके कवर ड्राइव व फ्लिक शॉट्स दर्शनीय है। रन चेज़ करते हुए इनका औसत सिर्फ धोनी से कम है। रन चेज़ करते हुए कोहली का औसत 97.98 है। इनके नाम रन चेज़ करते हुए सबसे ज्यादा वन-डे शतक है। तो अब इनसे गेंदबाजो का डरना लाजिम ही होगा।