×

गौतम गंभीर के बाद शिखर धवन का ट्विटर अकाउंट भी हुआ हैक

 

जयपुर. भारतीय टीम इस समय एशिया कप में हिस्सा ले रही है। एशिया कप 2018 में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। भारत के ओपनर बल्लेबाज इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे है। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में रविवार को हुए पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया है। धवन ने 114 रन की पारी खेली थी।

इसी बीच भारत के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन का ट्वीटर अकांउट हैक होने का मामला सामने आया है। यह किसने हैक किया है अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कई लोगों को अकाउंट से मैसेज गया है।


दरअसल शिखर धवन का ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी उन्होंने खुद दी। इसके बारे में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी से अनुरोध किया कि उनके अकाउंट से गए मैसेज पर ध्यान ने दें क्योंकि यह किसी और की हरकत है। धवन ने लिखा “हाय फ्रेंड्स! कृपया मेरे हैंडल से गए मैसेज पर ध्यान ने दें। मेरे अकाउंट से छेड़छाड़ की गई थी, लेकिन अब यह सही हो गया है।”


हालांकि धवन से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का भी ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया था। यह अकाउंट 22 सितंबर को हैक हुआ था। उनके अकाउंट से ए​डम गिलक्रिस्ट,माइकल क्लार्क,कुमार संगकारा और चित्रांगदा सिंह को मैसेज भेजा गया ​था।

गंभीर ने भी इसकी जानकारी देते हुए सभी से मैसेज पर ध्यान न देने का अनुरोध किया था। जिस तरफ क्रिकेटरों के अकाउंट हैक हो रहे हैं यह चिंता का विषय है। गंभीर के बाद शिखर धवन का हैक हो गया है। लेकिन अब सही हो गया है।