×

Kapil Dev ने बताया, आखिर कैसे Virat Kohli बन सकते हैं खतरनाक बल्लेबाज

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। अपने दस साल से ज्यादा लंबे अंतर्राष्ट्रीय करियर में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। विराट अब तक 86 टेस्ट मैचों में 53.62 की औसत और 57.68 की स्ट्राइक रेट के साथ 7240 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Mohammed Siraj के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे

वहीं 248 वनडे मैचों में 59.33 की औसत और 93.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 11867 रन बनाए हैं। इसके अलावा 82 टी 20 मैचों में 50.80 की औसत और 138.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 2794 रन बनाए हैं। विराट कोहली के आंकड़े भले बहुत अच्छे हों, पर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को लगता है कि विराट कोहली को खतरनाक बल्लेबाज बनने के लिए कुछ चीजें और करनी होंगी।

AUS VS IND:विराट कोहली नहीं बल्कि Steve smith तोड़ सकते हैं सचिन का बड़ा रिकॉर्ड

उन्होंने कहा , अगर आप कोहली और स्मिथ को देखते हैं तो वे एक ही नाव में सवार हैं। क्योंकि वे एक उम्र तक पहुंच गए हैं, जहां नजर कमजोर हो जाना शुरु हो जाती है। वे दोनों क्रॉस खेलना पसंद करते हैं जिससे एलबीडब्ल्यू के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। 28 से 34 की उम्र तक आप सबसे अच्छे हैं लेकिन आपको अपनी दृष्टि को समयोजित करना होगा।

Lanka Premier League 2020 पर मंडराया संकट, ये दो खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने साथ ही कहा, सहवाग, द्रविड़ जैसे महान क्रिकेटरों को क्या हुआ? एक बार आंखें कमजोर हो जाती हैं अगर वे तकनीकी रूप से खुद को सही नहीं करते हैं तो वे बहुत अधिक बार आउट होंगे।कपिल देव का मानना है कि अगर कोहली गेंद को सीधा खेलकर खुद को छह महीने तक संभाल सकते हैं और गेंदों को ऑफ साइड फ्लिक नहीं करते हैं तो उनका पसंदीदा शॉट भी है । फिर भी वह किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में अधिक खतरनाक दिखाई देगा।