×

IPL Auction 2021: मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर जानिए क्या कुछ बोले अर्जुन तेंदुलकर

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2021 की नीलामी का आयोजन 18 फरवरी को हुआ जहां कई खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई है। नीलामी में सबसे आखिर में बोली सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर लगी । यह पहला मौका रहा जब अर्जुन तेंदुलकर नीलामी का हिस्सा बने ।

IPL Auction 2021: जानिए न्यूजीलैंड के उस गेंदबाज के बारे में जिस पर RCB ने खर्च किए 15 करोड़

अर्जुन तेंदुलकर नीलामी में 20 लाख के बेस प्राइस के साथ थे और मुंबई इंडियंस ने उन्हें इसी बेस प्राइस के साथ खरीद  लिया। गौरतलब हो कि पहले से यह कायस लगाए जा रहे थे कि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे क्योंकि वह पिछले सीजन में इस फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज थे। अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर खुश हैं और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई इंडियंस ने नीलामी के बाद अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा किया ।

IPL 2021:स्टीव स्मिथ को खरीदकर खुश है दिल्ली कैपिटल्स , जानिए आखिर क्यों

 

अर्जुन ने वीडियो में कहा,मैं बचपन से मुंबई इंडिया का बहुत बड़ा फैन रहा हूं । मैं कोच,सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे में भरोसा दिखाया। अर्जुन ने आगे वीडियो में कहा,मैं मुंबई पल्टन ज्वॉइन करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं और ब्लू गोल्ड जर्सी पहनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

IPL 2021 की नीलामी के बाद देखें सभी टीमों का फुल स्क्वॉड, जानें किस टीम ने खरीदे कौन से खिलाड़ी

 

अर्जुन तेंदुलकर रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे, यह देखने वाली बात रहती है कि उनके द्वारा लीग में कैसा प्रदर्शन देखने को मिलता है। मुंबई इंडियंस में कई स्टार खिलाड़ियों की भरमार है और इसलिए अर्जुन तेंदुलकर के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना भी चुनौती पूर्ण होगा।

IPL Auction 2021:क्यों खरीद ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ में, RCB ने बताई वजह