×

IPL 2021 DC vs MI: कप्तान रोहित शर्मा ने बताई वजह, क्यों दिल्ली के खिलाफ मिली हार

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।।। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को करारी का हार सामना करना पड़ा । मैच में पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा की 44 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर 137 रन बनाने का काम किया। वहीं इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोते हुए और पांच गेंद शेष रहते जीत अपने नाम की। मुंबई इंडियंस की हार से कप्तान रोहित शर्मा निराश रहे हैं ।उन्होंने मुकाबले के बाद बड़ा बयान भी दिया।कप्तान रोहित शर्मा ने वो वजह बताई है जिसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा । रोहित ने मुकाबले के बाद कहा ,हमें जिस तरह की शुरुआत मिली थी, मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में बल्लेबाजी सकते थे जो हमने किया। साथ ही उन्होंने कहा कि , हम पावर प्ले में मिली शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए एक बार फिर ऐसा करने में नाकाम रहे। दिल्ली के गेंदबाजों को श्रेय जाता है, उन्होंने हमारे ऊपर दबाव बनाए रखा और विकेट चटकाते रहे। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अमित मिश्रा ने घातक गेंदबाजी की । उन्होंने चार महत्वपूर्ण विकेट लेते हुए मुंबई इंडिंयस को बड़े लक्ष्य तक पहुंचने से रोका था। बता दें कि चोट की वजह से रोहित शर्मा दिल्ली के खिलाफ फील्डिंग करते हुए नजर नहीं आए थे।वैसे मुकाबले के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खुद अपडेट दिया कि उनकी चोट गंभीर नहीं है। मुंबई इंडियंस को दिल्ली के खिलाफ मिली मात 14 वें सीजन की दूसरी हार रही है।मुंबई इंडियंस ने अब तक दो मैच ही जीते हैं और उसके अंक तालिका में चार अंक हैं।