×

IPL 2021: क्वारंटाइन खत्म होने का Chris Gayle ने खास अंदाज में मनाया जश्न, देखें VIDEO

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। पंजाब किंग्स के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपना क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद जमकर जश्न मनाया है।आईपीएल 2021 के शुरु होने से पहले क्रिस गेल ने क्वारंटाइन खत्म होने का जश्न डांस करके मनाया है। गेल महान सिंगर और डांसर माइकल जैक्शन की स्टाइल में डांस करते हुए नजर आए हैं।

IPL 2021:विराट कोहली की टीम के लिए खुशख़बरी, इस खिलाड़ी ने कोरोना दी मात

उनका वीडियो भी पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। क्रिस गेल ने इस दौरान माइकल जैक्शन के फेमस सॉन्ग ‘स्मूथ क्रिमिनल’ के साथ मूनवॉक भी करते हुए नजर आए।पंजाब किंग्स ने क्रिस गेल का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया और लिखा कि क्वारंटाइन का खेल खत्म, बाहर आ गए हैं तुम्हारे फेवरेट क्रिस गेल। बता दें कि क्रिस गेल इस बार भी पंजाब किंग्स के लिए अहम साबित हो सकते हैं। अब तक गेल का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है और इस बात की गवाही उनके आंकड़े देते हैं। क्रिस गेल ने पिछले सीजन के तहत 7 मैच ही खेले थे जिनमें उन्होंने 41.14 की औसत और 137.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 288 रन बनाए।

बढ़ते कोरोना के कारण भारत में T20 World Cup होगा या नहीं, जानें ICC का जवाब

इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए। आईपीएल 2020 के तहत गेल के बल्ले से 15 चौके और 23 छक्के निकले। वहीं क्रिस गेल ने पूरे करियर में 132 मैचों में खेलते हुए 41.13 की औसत और 150.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 4772 रन बनाए। क्रिस गेल ने अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। क्रिस गेला का आईपीएल सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा है। वहीं अब तक वह लीग के इतिहास में 384 चौके और 349 छक्के जड़ चुके हैं।

IPL के ये बड़े रिकॉर्ड हो गए अमर, जिनका टूट पाना अब असंभव