×

मुख्य चयनकर्ता ने दिया बयान-2019 का वर्ल्डकप नहीं खेल पाएंगे MS Dhoni

 

जयपुर.हाल ही में टीम इंडिया ने यूएई में खेले गए एशिया कप 2018 को अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने यह खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता है। इसके साथ ही इस बार टीम के नि​यमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था। कोहली की जगह टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई थी। आगामी विश्व कप को देखते हुए यह जीत काफी मायने रखती है।


गौरतलब है कि टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता ने आगामी विश्व कप को लेकर एक बडा बयान दिया है। चयनकर्ता प्रसाद ने दिए बयान में धोनी को लेकर कहा है कि धोनी को मध्यक्रम की जिम्मेदारी उठानी होगी। इसके साथ ही रन भी बनाने होंगे। हमारे मध्यक्रम के लिए ये टूर्नामेंट एक रियलिटीम चेक था।


इसके बाद प्रसाद ने कहा था कि इसके बाबजूद भी इसमे कई खामिया है। पंत अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। धोनी ने विकेटकिपिंग तो शानदार की है। लेकिन इसके बावजूद उनके बल्ले से रन नही निकल रहे है।


इसके बाद प्रसान ने बताया कि धोनी को वनडे में बतौर बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भारत ने एशिया कप 2018 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में जीता है। अगले साल विश्व कप होना है और ऐसे में ये खिताब जीतना और भी खास है।

दरअसल धोनी का बल्ला एशिया कप में चला नहीं था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 77 रन ही बनाए । इसके साथ ही इंग्लैंड दौरे पर भी धोनी का बल्ला नहीं चला था। ऐसे में धोनी को संन्यास लेने की सलाह भी दे दी थी। लेकिन धोनी ने एशिया कप में विकेटकीपिंग शानदार की थी।