×

हरिद्वार में अनुष्का शर्मा के साथ इस अंदाज़ में सेलिब्रेट किया विराट ने अपना जन्मदिन, तस्वीरे

 

जयपुर.भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 30 वां जन्मदिन मना रहे है। कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था। विराट कोहली ने अपना जन्मदिन बडी सादगी के साथ हरिद्वार केे आश्रम में मनाया है। उस समय उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा मौजूद थी। इसकी तस्वीर अनुष्का ने अपने ट्वीटर पर शेयर की है। अनुष्का ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह विराट कोहली को गले लगाती दिख रही हैं।

आपको बता दें कि इन तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का इन तस्वीरों में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। विराट ने सफेद कुर्ता पायजामा के साथ शॉल ओढ़ रखी है। जबकि अनुष्का शर्मा काले रंग के कपड़े में देखी जा सकती हैं। अनुष्का कैप्शन में भगवान को विराट कोहली के जन्म के लिए धन्यवाद दे रही हैं।

Thank God for his birth pic.twitter.com/SzeodVBzum

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) November 5, 2018

दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इटली में पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के बाद कोहली का यह पहला जन्मदिन है। इसलिए इस जन्मदिन को कोहली बेहद ही खास अंदाज में मनाना चाहते है। वे इस जन्मदिन को मुबंई के बाहर मना रहे है। कोहली को तीन मैचों की टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैै।