×

जन्मदिन विशेष:जर्सी नंबर 18, साल 2018, कोहली ने बनाए 18 विराट रिकॉर्ड,जानिए

 

जयपुर.भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 30 वां जन्मदिन मना रहे है। कोहली का जन्म 5 नवंबर 1987 को दिल्ली में हुआ था। इस समय टीम इंडिया विंडीज के साथ तीन मैचों की टी—20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। लेकिन इस सीरीज से टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है।


गौरतलब है कि साल 2018 में विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दशक पूरे किए। 18 नंबर की जर्सी पहनकर खेलने वाले कोहली ने साल 2018 में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आइए उनके साल 2018 के 18 बड़े रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं…

1. सबसे कम पारियों में 18 हजार रन

2.वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन

3.एक साल में सबसे तेज 1 हजार रन

4. सबसे कम समय में दस हजार रन

5.भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज 4 हजार रन

6. दो टीमों के खिलाफ शतकों की हैट्रिक

7.वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक


8. सबसे कम गेंद में 1O हजार वनडे रन

9. सबसे तेज गति से 62 अंतरराष्ट्रीय शतक

10. सबसे तेजी से 8 हजार रन बनाने वाले कप्तान

11. एक हजार टेस्ट रन की हैट्रिक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान

12. बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे तेज 4 हजार रन

13. एक टेस्ट में 10 बार 200 या उससे ज्यादा रन

14. बतौर कप्तान सबसे तेज 7 हजार रन

15. एक सीरीज में सबसे ज्यादा बार 300 से ज्यादा रन

16. द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

17. कैलेंडर वर्ष में सबसे कम पारियों में एक हजार रन

18. वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपने एकदिवसीय मैचों में दस हजार रन पूरे किए है। वे सबसे कम पारियों में दस हजार रन पूरे किए है। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड दिया है।