×

Vastu Tips: इस दिन घर में लगाए मनीप्लांट, हो जाएंगे मालामाल

 

वास्तुशास्त्र में कई सारे पेड़ पौधो को शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता हैं वही मनीप्लांट के पौधे को घर पर लगाना शुभ होता हैं मां लक्ष्मी को यह पौधा प्रिय होने से घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होता हैं धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं और घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं मगर वास्तु के मुताबिक इसे किसी भी दिन पर लगाने की जगह एक शुभ दिन में लगाने से अधिक फायदा मिलता हैं ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मनीप्लांट किस दिन और किस जगह पर लगाना शुभ होता हैं तो आइए जानते हैं।

मनीप्लांट के पौधे को शुक्रवार को लगाना अच्छा माना जाता हैं असल में यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का होता हैं। ऐसे में इस दिन मनी प्लांट को घर में लगान से माता लक्ष्मी का वास होता हैं। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ सुख समृद्धि व शांति बनी रहती हैं अगर आपके घर पर पहले से ही मनीप्लांट है और आपने इसे शुक्रवार के दिन नहीं लगाया था तो ऐसे में आप कोई नया पौधा लेकर उसे अलग से लगा सकते हैं।

वही मनीप्लांट का पौधा खरीदने के बाद उसे मां लक्ष्मी के सामने रख कर मां की पूजा करें महालक्ष्मी की आरती कर मनीप्लांट की भी पूजा करें। उसके बाद इस पौधे को गमले या किसी बोतल में लगा लें। मान्यता है कि मनीप्लांट के पौधे को खरीदकर नहीं बल्कि किसी के घर से चोरी करके ही लगाना चाहिए। साथ ही इसे उस घर से लाना चाहिए जहां नियमित रूप से पूजा पाठ किया जाता हैं ऐसा करने से घर में धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।