×

Vastu Tips: घर के रंगों का वास्तु से है गहरा कनेक्शन, जानिए कौन सा रंग हैं लकी

 

वास्तुविज्ञान हर किसी के जीवन में विशेष महत्व रखता हैं वही वास्तु के मुताबिक व्यक्ति के जीवन में गहर खास माने गए हैं रंग और ध्वनि इस तरह की ऊर्जाएं हैं, वास्तु विज्ञान में ध्वनियों और रंगों का स्थान अत्यधिक महत्वपूर्ण होता हैं इसलिए आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार कौन से रंग शुभ होते हैं तो आइए जानते हैं।

विभिन्न रंगों को वास्तु के तत्वों का प्रतीक माना गया हैं जैसे नीला रंग जल का, भूरा पृथ्वी का और लाल अग्नि का प्रतीक होता हैं। रंगों को पांच तत्वों जल, अग्नि, धातु, पृथ्वी और काष्ठ से जोड़ा गया हैं उत्तर पूर्वी कक्ष में सफेद या बैंगनी रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस कक्ष को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया हैं। दक्षिण पूर्वी कक्ष में पीले या नारंगी रंग का प्रयोग करना उचित होता हैं जबकि दक्षिण पश्चिम कक्ष में भूरे, आफ व्हाइट, पीला मिश्रित रंग का प्रयोग करना चाहिए। अगर बिस्तर दक्षिण पूर्वी दिशा में हो, तो कमरे में हरे रंग का इस्तेमाल अच्छा माना जाता हैं। वही उत्तर पश्चिम कक्ष के लिए सफेद रंग को छोड़कर कोई भी रंग चुन सकते हैं आसमानी रंग को जल तत्व का प्रतीक माना जाता हैं घर की उत्तरी दीवार को इस रंग से रंगवाना शुभ होता हैं वही घर के मुख्य द्वार का रंग क्रीम कलर, लाल, गुलाबी, हल्का मरून होना शुभ माना जाता हैं।

वही भोजन के कमरे का रंग बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं क्योंकि यह वो जगह हैं जहां पर घर के हर सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करते हैं भोजन के कमरे में हल्का हरा, गुलाबी, आसमानी या पीला रंग शुभ फल देने वाला माना जाता हैं। वही बच्चों के शयनकक्ष का रंग हल्का नीला, हल्का हरा या हल्का स्लेटी रखना शुभ माना जाता हैं।