×

Daily Tarot Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 19 सितंबर का दिन

 

ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम रखना होगा। पिता की ओर से अचानक ही धन लाभ प्राप्त होसकता हैं घर में किसी नए काम का आरंभ भी हो सकता हैं कार्य पूरे हो सकते हैं।

वृषभ— आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रह सकता हैं वैवाहिक जीवन आज खुशहाल रहेगा। मित्रों के साथ भोजन का अवसर मिलेगा। मायके से धन लाभ का योग हैं सेहत अच्छी रहने वाली हैं साझेदारी वाले कार्यों से लाभ होने वाला है यात्रा के लिए उत्सुकता रहेगी।

मिथुन— आज का दिन सामान्य बना रह सकता हैं अधूरे काम पूरे हो सकते हैं घर में शांति का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकता हैं सावधान रहे। घरेलू कार्य को लेकर तनाव रहेगा। कारोबार आपका अच्छा चलेगा। कार्य पूरे हो सकते हैं।

कर्क— आज मन चिंतित हो सकता हैं सेहत से संबंधित कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती हैं यात्रा में परेशानी आ सकती हैं चाहने वालों के साथ मनमुटाव हो सकता हैं पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता हैं पुराने मित्रों से आज आपकी मुलाकात हो सकती हैं सरकारी काम पूरे होंगे।

सिंह— शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती हैं जमीन जायदाद के दस्तावेज को लेकर सतर्क रहना होगा। कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं वाहन चलने में आज आपको सावधानी रखनी होगी। घर के लोगों से आपसी मनमुटाव हो सकता हैं पानी से संबंधित कामों से सतर्क रहना होगा।

कन्या— प्रतिस्पर्धी से संघर्ष आज बढ़ सकता हैं पुराने मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामले में आज आपको सफलता मिल सकती हैं मन प्रसन्न बना रह सकता हैं दैनिक कार्यों से सफलता मिलेगी। घर से जुड़ी चीजों की खरीदारी भी आज आप कर सकते हैं।

तुला— आज का दिन सामान्य बना रह सकता हैं जिद्दी स्वभाव के कारण अपनों से आज मनमुटाव बना रह सकता हैं किसी खास काम को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें कारोबार के लिए नए निर्णय लेने से आज आपको बचना होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक— आज आप सेहत और मन से स्वस्थ रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ यात्रा करना पड़ सकता हैं कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की अधिक संभावना हैं जीवनसाथी के साथ आत्मीयता बनी रह सकती हैं मित्रों के साथ आज वक्त गुजार सकते हैं।

धनु— आज का दिन आपके लिए कष्टकारक हो सकता हैं सेहत प्रभावित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होने के कारण मन अप्रसन्न हो सकता हैं अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। वाद विवाद से बचें कचहरी के कामों से बचे। यात्रा करने से भी आज बचना होगा।

मकर— आर्थिक नजरिए से आज का दिन अच्छा होने वाला हैं घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं महिला मित्र से आज आपको लाभ मिल सकता हैं माता पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती हैं शादी विवाह के प्रस्ताव भी आज आ सकते हैं।

कुंभ— नौकरी परिवार में परिस्थिति अनुकूल बनी रह सकती हैं कारोबार के कार्य में आपको सफलता मिलेगा। घर के बुजुर्ग की कृपा प्राप्त हो सकती हैं वैवाहिक जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में धन खर्च हो सकता हैं कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मीन— आज का दिन सामान्य बना रह सकता हैं नकारात्मक विचार आप पर हवी हो सकते हैं संतान की चिंता सताएंगी। मानसिक सेहत परेशान कर सकती हैं घरेलू मोर्चे पर आर्थिक खर्च करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ सकती हैं कार्य अधिक हो सकते हैं।