×

Daily Tarot Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 17 सितंबर का दिन

 

ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़सकता हैं कार्य की अधिकता बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूपसे आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं व्यर्थ खर्च ना करें। इसका ध्यान रखना होगा। पूंजी निवेश करने के लिए ध्यान रखें। आज संभलकर लेन देन करें।

वृषभ— कारोबार और आय में आज वृद्धि हो सकती हैं परिजनों और मित्रों के साथ आमोद प्रमोद का वातावरण बना रह सकता हैं नए संपर्क और परिचय आपके कारोबार में फायदा पहुंचा सकते हैं जीवनसाथी और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता हैं यात्रा करने से आज आपको बचना होगा।

मिथुन— आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होने वाला हैं व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से काम के प्रति उत्साह बढ़ सकता हैं साथ काम करने वालों का भी सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता हैं।

कर्क— आज का दिन आपके लिए भाग्य वृद्धि का दिन हैं कोई दूर देश से आपको शुभ समाचार मिल सकता हैं कार्य में तेजी बनी रह सकती हैं सरकारी काम भी पूरे होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि हो सकती हैं। परिवार का सुख प्राप्त होगा।

सिंह— आज का दिन सामान्य होने वाला हैं स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा। स्वास्थ्य के पीछे धन भी खर्च हो सकता हैं आध्यात्मिकता के प्रति रुचि बनी रह सकती हैं जीवनसाथी का आपको पूरा साथ प्राप्त हो सकता हैं नौकरी पेशा लोग पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या— आज का दिन आपके लिए शुभ होने वाला हैं यश कीर्ति प्राप्त होने में सफलता मिल सकती हैं कारोबार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ सकती हैं किसी रिश्तेदार से आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी हासिल हो सकती हैं कार्य में तेजी देखने को मिल सकती हैं।

तुला— आपका स्वास्थ्य आज अच्छा बना रह सकता हैं कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं अपनी वाणी पर संयम रखने की कोशिश करें। खर्च की मात्रा बढ़ न जाए इसका ध्यान रखना जरूरी हैं सरकारी काम में देरी हो सकती हैं।

वृश्चिक— आज का दिन वाद विवाद में गुजर सकता हैं इनसे बचने का प्रयास करें। संतानों के विषरू में चिंता हो सकती हैं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है अभ्यास से सफलता हासिल होगी। उत्साह में भी वृद्धि हो सकती हैं यात्रा करने से आज बचना होगा।

धनु— मानसिक रूप से आज आपमें उत्साह का अभाव देखने को मिल सकता हैं जिससे मन में अशांति बनी रहे सकती हैं परिजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं माता की सेहत के विषय में चिंता होगी। कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं कानूनी मामले में सफलता हासिल होगी।

मकर— आज का दिन आपका बढ़िया गुजरने वाला हैं परिवार और मित्रों का साथ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती हैं सरकारी काम काज पूरे होते नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई योजना बना सकते हैं ​धन निवेश के लिए दिन अच्छा हैं।

कुंभ— कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रह सकता हैं विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त हो सकते हैं यात्रा करने से आज आपको बचना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप स्वास्थ्य रहेंगे। कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं।

मीन— मानसिक रूप से द्विधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में आज आपको कष्ट हो सकता हैं अपनी वाणी पर संयम रखने करना प्रयास करें। वाद विवाद से भी बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल हैं कोई नया आज सीखने को मिल सकता हैं।