×

Daily Tarot Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 01 अक्टूबर का दिन

 

ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला हैं परिवार और मित्रों के साथ वक्त गुजार सकते हैं आनंद पूर्ण समय रहेगा। आपके काम करने की इच्छा थोड़ी कम हो सकती हैं। मगर यह आपको आपके लक्ष्य से नहीं भटकाएगी। अपनी मानसिक शक्ति बनाए रखने के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ा बदलाव करें।

वृषभ— आज का दिन आपके लिए सामान्य हैं आपको किसी ​भी मामले में परिश्रम करने से पीछे नहीं रहना होगा। आपको सफलता अपने श्रम के बुते प्राप्त हो सकती हैं भाग्य तभी साथ देगा जब आप परिस्थितियों पर अपना नियंत्रण रखेंगे। पारिवारिक कार्यक्रम में नए परिचय बन सकते हैं।

मिथुन— आज का दिन आपके लिए अच्छा बना रह सकता हैं आप अपना फोकस काम पर बनाए रखेंगे तो आपको कुछ विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपके नजरिएं में एक सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं जिन चीजों से आप अभी तक बचने की कोशिश कर रहे थे। अचानक उनका सामना हो सकता हैं।

कर्क— आज एक बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा हैं आपके पास दूसरों पर बेहद मजबूत छाप छोड़ने की क्षमता हैं करियर के मामले में शानदार घटनाक्रम देखने को मिल सकता हैं और आप सकारात्मक, सा​हसिक और सही निर्णय लेंगे। जिससे आपको लाभ मिल सकता हैं।

सिंह— कोई भी काम उतना ही करें जितने में आप खुद को तनाव से मुक्त रख पाएं। अत्यधिक कामकाज आपको बीमार कर सकता हैं। रिश्तों में आपको किस्मत का सहारा लेना पड़ेगा। प्रकृति और अपने भीतर की आवाज पर भरोसा करें अपने स्वभाव में रहना आपके लिए जरूरी हैं।

​कन्या— आज आप अपने काम की गति से ना केवल अपने पुराने पेंडिंग पड़े कामों को पूरा करेंगे बल्कि आप करियर या प्रोफेशन मोर्चे पर अपनी किस्मत को बदलने की स्थिति में रहेंगे। जो लोग आपका विरोध कर रहे थे। वे आपके पक्ष में आज आ सकते हैं।

तुला— परिस्थितियों में अचानक कुछ बदलाव हो सकता हैं जो आपके लिए रोमांचकारी हो सकता हैं अगर किसी खोज या काम में लगे हैं तो इससे थोड़ा ब्रेक भी ले सकते हैं कार्य अधूरे होने की कम संभावना हैं कानूनी मामले में आज आपको सफलता हासिल हो सकती हैं।

वृश्चिक— आज का दिन आपके लिए अपने खुद के कुछ काम प्राथमिकता के साथ निपटाने का रह सकता हैं कारोबार में व्यवस्तता के चलते आप निजी जीवन के जो काम टल रहे थे। वे पूरा करने का समय आज आ गया हैं आज आप भौतिक आराम, सुख, धन, संपत्ति और जीवन में अच्छी चीजों की उम्मीद कर सकते हैं।

धनु— आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं कुछ लोगों के साथ आपको सख्ती के साथ पेश आना होगा। किसी भी मामले में आपको आज टालमटोल नहीं करनी चाहिए। आपको अपने काम के प्रति अधिक समर्पण और आइडिएशन की जरूरत महसूस हो सकती हैं।

मकर— आपकी सोई प्रतिभा को कोई जगा सकता हैं काम काज पूरे हो सकते हैं इससे आपके अंदर एक नई शक्ति का संचार होगा। कुछ थोड़ा नुकसान होने के संकेत हैं इसलिए अपने ज्ञान पर भरोसा रखने की कोशिश करें। चीजो की खरीदारी में मोल भाव जरूर करें।

कुंभ— आज आपको बिजनेस के मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत हैं कागजी कार्रवाई पूरी सतर्कता से करें जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता हैं संतान की ओर से आज कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती हैं वाद विवाद से बचने का प्रयास करें दिन सामान्य हैं।

मीन— आज का दिन कुछ खास हो सकता हैं किसी विशेष व्यक्ति के साथ आपको वक्त गुजारने के लिए मिल सकता हैं जो लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता हैं घर में रिश्तेदारों का आना जाना लग सकता हैं।